Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण खत्म होने पर करें इन चीजों का दान, दुष्प्रभाव की बजाय मिलेगा लाभ

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Apr 20, 2023, 09:28 AM IST

Surya Grahan 2023: ग्रहण के दौरान दो अशुभ योग भी बन रहे हैं जो इस ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव में वृद्धि करने का काम करेंगे। ऐसे में दुष्प्रभाव को कम करने के लिए दान करना उचित रहेगा।

Surya Grahan Ke baad Karein Daan : सूर्य ग्रहण को खगोलीय घटना के साथ ज्‍योत‍िष और धर्म में भी महत्‍वपूर्ण माना गया है। आज साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण लगा है जोकि दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। ग्रहण के दौरान दो अशुभ योग भी बन रहे हैं जो इस ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव में वृद्धि करने का काम करेंगे। जिससे ये ग्रहण कई राशियों के लिए डराने वाला साबित होगा। ऐसे में दुष्प्रभाव को कम करने के लिए दान करना उचित रहेगा। माना जाता है ऐसा करने से मनुष्य पर ग्रहण काल के दौरान आया संकट और ग्रहों का बुरा प्रभाव खत्म हो जाता है। ग्रहणकाल में सूतक लगने के बाद कोई कार्य नहीं करना चाहिए। इस दौरान केवल प्रभु को याद करना चाहिए। ग्रहण के बाद स्नान कर दान करें। साथ ही मंद‍िर समेत पूरे घर में गंगा जल छ‍िड़कें।

Surya Grahan 2023

Surya Grahan 2023

Donate These Things When The Solar Eclipse is Over

  • मेष राशि के जातकों को मसूर की दाल, गेहूं या गुड़ अथवा लाल वस्त्र दान करना चाहिए।
  • वृषभ राशि वालों को ग्रहण के बाद सफेद चीजों का दान करना चाहिए। चावल, चीनी, सफेद वस्त्र,दूध या दूध से बनी चीजें दान करनी चाहिए।
  • मिथुन राशि को ग्रहण के बाद हरे रंग की वस्तु का दान करना चाहिए। हरा मूंग, हरी सब्जियां या हरा वस्त्र आदि दान आप कर सकते हैं।
  • कर्क राशि वाले दान के लिए सफेद रंग की चीजों का ही प्रयोग करें। चांदी, दूध, चावल, चीनी या सफेद कपड़े आदि दान करना श्रेयस्कर होता है।
  • सिंह राशि के जातक तांबे के सिक्के, गेंहू, कोई भी लाल फल आदि का दान कर सकते हैं।
  • कन्या राशि वालों के लिए हरा मूंग, हरी इलायची, गाय के लिए हरा चारा या हरा वस्त्र का दान श्रेयस्कर होगा।
  • तुला राशि के जातकों के लिए धूप,दीप, अगरबत्ती या घी का दान किया जा सकता है।
  • वृश्चिक राशि के जातक ग्रहण के बाद पीली वस्तुओं का दान करें। पीले वस्त्र, मिठाई, हल्दी, बेसन आदि का दान करना शुभ होगा।
  • धनु राशि वालों को दान के लिए पीली चीजों का प्रयोग करना चाहिए। बेसन, हल्दी, केसर, चने की दाल या मिठाई दान करें।
  • मकर राशि के जातकों को ग्रहण के बाद तिल, उड़द की दाल, सरसों आदि का दान करना चाहिए।
  • कुंभ राशि के जातकों को मसाले, काले तिल, काली उरद आदि का दान करना चाहिए।
  • मीन राशि के जातकों को ग्रहण के बाद केले और चने की दाल का दान करना बेहतर होगा। साथ ही चिड़ियों के लिए दाना डालें।

End of Feed