Surya Grahan 2023: साल के आखिरी सूर्य ग्रहण में भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो भुगतना पड़ेगा भारी नुकसान

Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है, लेकिन सूर्य ग्रहण का धार्मिक महत्व भी है। ज्योतिषचार्यों के अनुसार सूर्य ग्रहण के दिन कुछ कामों को करने के लिए मना किया जाता है। सूर्य को नव ग्रहों का राजा माना गया है। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण के दिन क्या नहीं करना चाहिए।

Surya Grahan 2023: 14 अक्टूबर 2023 को सूर्य ग्रहण लगेगा। यह 2023 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण इससे पहले 20 अप्रैल को लगा था। यह सूर्य ग्रहण 7:04 से 12:29 तक रहा। अब आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगेगा। भारतीय समय के मुताबिक यह सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को रात 8:34 बजे शुरू होगा और दोपहर 2:24 बजे तक रहेगा। ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है, इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल सुबह 8:34 बजे शुरू होगा। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसका सूतक काल भी यहां प्रभावी नहीं होगा। हालांकि, सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आप ग्रहण के दौरान काम करते हैं तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं ग्रहण के दौरान और किन कामों से बचना चाहिए।

surya grahan 2023

सूर्य ग्रहण के समय ना करें ये गलतियां

भोजन ना करें

शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान खाना खाने से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आपको इस दौरान पका हुआ खाना खाने से बचना चाहिए।

End of Feed