शुरू हो गया इन 5 राशियों का अच्छा समय, 'राजकुमार' के घर पहुंच गए हैं 'राजा'

Surya Gochar 2026 : ग्रहों के राजा सूर्य 15 जून को ग्रहों के राजकुमार बुध की राशि मिथुन में गोचर कर गए हैं। इससे कुछ राशि वालों की लाइफ में चार चांद लगना तय है।

Surya Gochar 2026 : वैदिक ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य आत्मविश्वास, मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता, करियर और पिता के कारक ग्रह हैं। जब भी सूर्य राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है। 15 जून 2026 को दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर सूर्य ने मिथुन राशि में प्रवेश कर लिया है। मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं, जो बुद्धि, वाणी, तर्क क्षमता, व्यापार और संचार के कारक ग्रह माने जाते हैं। ऐसे में सूर्य और बुध की राशि मिथुन में यह गोचर ज्ञान, करियर और आर्थिक मामलों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूर्य के मिथुन राशि में आने से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह गोचर शुभ रहेगा।

सूर्य का मिथुन में गोचर किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश शुभ परिणाम देने वाला रह सकता है। इस दौरान आपकी बातचीत करने की क्षमता मजबूत होगी और कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान बढ़ सकती है। नौकरी में नए अवसर मिलने के योग बनेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को नए संपर्कों से लाभ मिल सकता है। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा और छोटी यात्राएं लाभदायक साबित हो सकती हैं।

End of Feed