अध्यात्म

Surya Gochar 2025: मकर संक्रांति के दिन सूर्य करेंगे गोचर, इन राशियों की होगी चांदी ही चांदी

Surya Gochar 2025: जनवरी के महीने में मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। संक्रांति तिथि पर सूर्य गोचर से कुछ राशि वालों लाभ मिल सकता है। ऐसे में आइए जानें किन राशि वालों को होगा लाभ।

Image

Surya Gochar 2025

Surya Gochar 2025: मकर संक्रांति का त्योहार इस साल 14 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन सुबह 9 बजकर 3 मिनट पर सूर्य ग्रह धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। मकर संक्रांति के दिन से ही सूर्य उत्तरायण हो जाते हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार मकर राशि में सूर्य के प्रवेश का असर सारी 12 राशियों पर पड़ेगा। कुछ राशि वालों के लिए हानिकारक तो कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। ऐसे में आइए जानें कि सूर्य गोचर से किन राशि वालों को लाभ मिल सकता है।

Surya Gochar 2025 Zodiac Effect (सूर्य गोचर से इन राशि वालों को होगा लाभ)

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर बहुत ही लाभकारी होने वाला है। इस गोचर से आपको धन की वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही जो लोग कारोबार में लगे हुए हैं। उन लोगों को कारोबार में मुनाफा मिल सकता है। जो लोग राजनितिक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। वो लोग बहुत ही तरक्की करेंगे। पारिवारिक जीवन बहुत ही सुखमय रहने वाला है।

सिंह राशि

मकर संक्रांति के बाद से सिंह राशि के जातक को बहुत ही लाभ मिलने वाला है। इस समय में आप किसी भी तरह का निवेश कर सकते हैं। ये समय जमीन, गाड़ी खरीदने के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। बिजनेस में मनचाहा फल मिलेगा।

मकर राशि

मकर राशि के लिए सूर्य का गोचर शुभ फलदायी रहने वाला है। इस समय में आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही सेहत अच्छी रहेगी। नौकरी में भी प्रमोशन की पूरी संभावना है। इस दौरान आप विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले को सूर्य तीसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। सूर्य का ये गोचर इस राशि वालों को हर क्षेत्र में सफलता दिलाएगा। धर्म के कार्य में खर्च बढ़ सकता है। इसके साथ ही आय में वृद्धि हो सकती है। जो लोग व्यापार कर रहे हैं। वो लोग व्यापार में मुनाफा करेंगे। जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं। उन लोगों को नई नौकरी मिल सकती है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article