Surya Gochar 2024: सूर्य करेंगे धनु राशि में प्रवेश, इन राशि वालों के जीवन में मचेगी तबाही

Surya Gochar 2024: ग्रहों के राजा सूर्य ग्रह वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य ग्रह के राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों को सावधान रहना होगा। आइए जानते हैं कि सूर्य गोचर से किन राशि वालों को नुकसान हो सकता है।

Surya Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह को ग्रहों का राजा माना जाता है। ये हर महीने में अपनी राशि बदलते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन की तिथि को संक्रांति तिथि के नाम से जाना जाता है। हर महीने की संक्रांति तिथि पर सूर्य एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में गोचर करते हैं। दिसंबर के महीने में सूर्य ग्रह 15 दिसंबर को रात 9 बजकर 56 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के धनु राशि में प्रवेश को धनु संक्रांति तिथि के नाम से जाना जाता है। ज्योतिष गणना के अनुसार सूर्य गोचर का असर हर राशि पर पड़ेगा। कुछ राशि के जातक को इस गोचर से अद्भुत लाभ होगा। वहीं सूर्य गोचर से कुछ राशि के जातक को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानें किन राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर शुभ नहीं रहना वाला है।

Surya Gochar 2024 Zodiac Effect (सूर्य गोचर से इन राशि वालों को होगा नुकसान)

वृषभ राशि

सूर्य गोचर से वृषभ राशि वालों को भारी नुकसान पहुंच सकता है। इस समय में आपको कोई भी काम बहुत ही सावधान से करना होगा। इसके साथ ही आपको अपने कारोबार में सोच समझकर संभलकर करना होगा। सड़क दुर्घटना की आशंका बन सकती है। इस दौरान आपको वाहन चलाने में खास सावधानी रखनी होगी।

End of Feed