अध्यात्म

Aaj Ka Panchang 11 December 2024: पंचांग से जानिए मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, अभिजीत मुहूर्त और सूर्यास्त समय

Aaj Ka Panchang 11 December 2024: पंचांग अनुसार 11 दिसंबर को मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी रहेगी। इस दिन मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती पर्व मनाया जाता है। यहां आप जानेंगे 11 तारीख के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्तों के बारे में।

Image

Aaj Ka Panchang 11 December 2024

Aaj Ka Panchang 11 December 2024: आज परम पवित्र शुभ मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि, दिवस बुधवार है। आज एकादशी का पावन व्रत रहें। आज भगवान विष्णु जी की उपासना तिथि होती है। एकादशी परम पावन व्रत है। यह व्रत संकट समाप्त करता है। भगवान विष्णु पालनकर्ता व कल्याणकारी हैं, उनकी उपासना करें। भगवान के नाम का मानसिक जप करें। इस माह भगवान शिव की सगुण व निर्गुण दोनों उपासना अवश्य करें। यह उपवास बहुत ही पुण्यदायी है। मार्गशीर्ष माह में भगवान कृष्ण की विधिवत उपासना होती है, भगवान कृष्ण के नाम का जप करें। आज व्रत करने से कष्ट नष्ट होते हैं, पुण्य की प्राप्ति होती है। आज अन्न दान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं। यह उपवास फलाहारी होता है। आज गुरु के बीज मंत्र का जप समृद्धि देगा। इस मार्गशीर्ष माह में भगवान कृष्ण के नाम का जप व संकीर्तन करने से पाप नष्ट होते हैं व आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होता है तथा भगवान कृष्ण की भक्ति प्राप्त होती है। प्रातःकाल विष्णु मंदिर में श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। विष्णु जी के नाम का जप करें।

आज का पंचांग 11 दिसंबर 2024

संवत---पिङ्गला

विक्रम संवत 2081

माह-मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष

पर्व -साप्ताहिक मंगलवार व्रत

तिथि-एकादशी

दिवस - बुधवार

सूर्योदय-07:03am

सूर्यास्त-05:24pm

नक्षत्र-- रेवती 11:49 am तक फिर अश्वनी

चन्द्र राशि -- मीन 11:49 am तक फिर मेष

सूर्य राशि- वृश्चिक

करण- वणिज 02:27pm तक फिर विष्टि

योग- व्यतिपात

शुभ मुहूर्त

अभिजीत-नहीं है।

विजय मुहूर्त-02:21pm से 03:26pm तक

गोधुली मुहूर्त--06:20pm से 07:22pm

ब्रम्ह मुहूर्त-4:07m से 05:09am तक

अमृत काल-06:09am से 07:41am तक

निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:42से 12:25तक रात

संध्या पूजन-06:20 pm से 07:09pm तक

दिशा शूल-- उत्तर व उत्तर पूर्व दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त--राहुकाल--दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे सायंकाल तक

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article