अध्यात्म

Surya Gochar 2024: सूर्य करेंगे धनु राशि में प्रवेश, इन राशि वालों के जीवन में मचेगी तबाही

Surya Gochar 2024: ग्रहों के राजा सूर्य ग्रह वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य ग्रह के राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों को सावधान रहना होगा। आइए जानते हैं कि सूर्य गोचर से किन राशि वालों को नुकसान हो सकता है।

Image

Surya Gochar 2024

Surya Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह को ग्रहों का राजा माना जाता है। ये हर महीने में अपनी राशि बदलते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन की तिथि को संक्रांति तिथि के नाम से जाना जाता है। हर महीने की संक्रांति तिथि पर सूर्य एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में गोचर करते हैं। दिसंबर के महीने में सूर्य ग्रह 15 दिसंबर को रात 9 बजकर 56 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के धनु राशि में प्रवेश को धनु संक्रांति तिथि के नाम से जाना जाता है। ज्योतिष गणना के अनुसार सूर्य गोचर का असर हर राशि पर पड़ेगा। कुछ राशि के जातक को इस गोचर से अद्भुत लाभ होगा। वहीं सूर्य गोचर से कुछ राशि के जातक को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानें किन राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर शुभ नहीं रहना वाला है।

Surya Gochar 2024 Zodiac Effect (सूर्य गोचर से इन राशि वालों को होगा नुकसान)

वृषभ राशि

सूर्य गोचर से वृषभ राशि वालों को भारी नुकसान पहुंच सकता है। इस समय में आपको कोई भी काम बहुत ही सावधान से करना होगा। इसके साथ ही आपको अपने कारोबार में सोच समझकर संभलकर करना होगा। सड़क दुर्घटना की आशंका बन सकती है। इस दौरान आपको वाहन चलाने में खास सावधानी रखनी होगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक को सूर्य गोचर से बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपको धन की हानि हो सकती है। इसके साथ ही आपको कारोबार में ही नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। सूर्य गोचर के समय में आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक के लिए सूर्य गोचर शुभ नहीं रहने वाला है। लव लाइफ में तनाव बढ़ सकता है। पढ़ने वाले बच्चों को बहुत मेहनत के बाद भी सफलता हासिल नहीं होगी। किसी भी तरह की यात्रा पर जानें से बचें। इस दौरान आपके स्वास्थ्य में खराबी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में कलह कलेश हो सकता है।

मकर राशि

सूर्य के धनु राशि में प्रवेश से मकर राशि वालों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। मकर राशि वालों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा। इसके साथ ही आपको इस समय में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आय से अधिक खर्च हो सकता है। किसी भी यात्रा पर जानें पहले सावधानी बरतें।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article