Surya Gochar 2023 Date: वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मा, मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और पेशे का कारक ग्रह माना जाता है। इसके अलावा सूर्य आत्मविश्वास और नेतृत्व गुणों का कारक ग्रह भी है। जिन लोगों की कुंडली में सूर्य अनुकूल स्थिति में होता है उनमें आत्मविश्वास बहुत अधिक होता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य देव किसी भी राशि में लगभग एक माह तक रहते हैं। इस प्रकार सूर्य हर माह अपनी राशि बदलते हैं। 17 सितंबर की दोपहर को सूर्यदेव सिंह राशि में अपनी यात्रा पूरी करेंगे और अगली राशि कन्या में प्रवेश करेंगे। वे 17 अक्टूबर तक वहीं रहेंगे। सूर्य के राशि बदलने का असर सभी राशि के लोगों पर पड़ेगा। सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को तो फायदा होगा पर कुछ को सावधान भी रहना होगा। आइए जानते हैं किन राशि वालों को इस समय सावधान रहने की जरूरत है।
surya gochar 2023
इन राशि वालों को रहना होगा सावधान
मेष
मेष राशि वालों को सूर्य गोचर से सावधान रहना होगा। इस दौरान शत्रु नियंत्रण कर सकता है। इसके अलावा स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इससे आर्थिक स्थिति भी खराब हो सकती है। इस समय में प्रतिदिन सूर्य देव को अर्घ्य देने की सलाह दी जाती है।
तुला
तुला राशि वाले लोगों को सूर्य के राशि परिवर्तन पर ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक क्षेत्र में भी मंदी का असर महसूस होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। इस दौरान काम से जुड़े मुद्दे भी सामने आ सकते हैं, जिससे तनाव हो सकता है। आध्यात्मिक क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को भोजन या धन का दान करें।
कुंभ
कुंभ राशि वालों को सूर्य अस्त होने पर विशेष रूप से सावधान रहना चाहिए। इस दौरान आपको कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लेना चाहिए, अन्यथा लोग सामाजिक तौर पर आपसे दूरियां बना सकते हैं। प कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञों और बुजुर्गों से सलाह लें। हर रविवार सूर्य स्तोत्र का पाठ करें।
मीन
मीन राशि वालों को सूर्य के राशि बदलने पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में कोई आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है। सूर्य देव के बीज मंत्र का जाप करें।
