अध्यात्म

Sunrise Today Timing 18 मई 2026: आज सूर्योदय कब होगा, आज की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा

Sunrise Today Timing 18 May 2026 (आज का सूर्योदय का समय): आज सूर्योदय कितने बजे होगा, पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है और देश के प्रमुख शहरों में सुबह का सूर्योदय समय क्या रहेगा, यहां ले पूरी जानकारी।

Image

आज का सूर्योदय का समय 18 मई 2026

Sunrise Today Timing 18 May 2026 (आज का सूर्योदय का समय): सुबह का समय हमेशा से बेहद खास माना जाता है। खासकर सूर्योदय के वक्त वातावरण में एक अलग ही शांति और सकारात्मक ऊर्जा महसूस होती है। कई लोग अपने दिन की शुरुआत सूर्य देव को जल अर्पित करके करते हैं, वहीं कुछ लोग इस समय योग, ध्यान और पूजा-पाठ करना शुभ मानते हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज 18 मई 2026 को सूर्योदय कितने बजे होगा और पूजा का शुभ समय क्या रहेगा, तो यहां आपके लिए पूरी जानकारी दी गई है।

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार सूर्योदय के बाद का समय पूजा और शुभ कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है। इस दौरान सूर्य मंत्रों का जाप और ध्यान लगाने से मन शांत रहता है और दिन की शुरुआत सकारात्मक तरीके से होती है।

आज 18 मई पूजा का शुभ मुहूर्त

18 मई 2026, सोमवार को सुबह का समय पूजा-पाठ के लिए शुभ माना जाएगा। सूर्योदय के तुरंत बाद सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करना अच्छा माना जाता है।

  • पूजा का शुभ समय: सुबह 5:30 बजे से 8:00 बजे तक
  • सूर्य अर्घ्य का उत्तम समय: सूर्योदय के तुरंत बाद
  • योग और ध्यान के लिए अच्छा समय: सुबह 5:30 बजे से 7:00 बजे तक

आज 18 मई सूर्योदय का समय

देश के अलग-अलग शहरों में आज का अनुमानित सूर्योदय समय नीचे दिया गया है -

शहरसूर्योदय का समय
नई दिल्ली NCRसुबह 5:29 बजे
मुंबईसुबह 6:03 बजे
कोलकातासुबह 4:57 बजे
चेन्नईसुबह 5:43 बजे
बेंगलुरुसुबह 5:53 बजे
हैदराबादसुबह 5:44 बजे
अहमदाबादसुबह 5:58 बजे
पुणेसुबह 5:57 बजे
जयपुरसुबह 5:38 बजे
लखनऊसुबह 5:18 बजे
पटनासुबह 5:01 बजे
भोपालसुबह 5:39 बजे
चंडीगढ़सुबह 5:28 बजे
वाराणसीसुबह 5:09 बजे
रांचीसुबह 5:06 बजे
भुवनेश्वरसुबह 5:15 बजे

सूर्योदय के समय क्या करना शुभ माना जाता है

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्योदय के समय भगवान सूर्य को जल अर्पित करने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। इस समय गायत्री मंत्र का जाप, हल्का योग और ध्यान करना भी अच्छा माना जाता है। सुबह की ताजी हवा शरीर और मन दोनों को तरोताजा महसूस कराती है।

Vineet
विनीत author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article