Sunrise Time Today (20 April 2026): पंचांग के अनुसार आज 20 अप्रैल 2026 को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और सोमवार का दिन है। आज के दिन पूजन और व्रत करने का विशेष महत्व होता है। इसके अलावा रोजाना सूर्योदय के साथ सूर्यदेव का पूजन करना आपके ग्रह दोष को खत्म करता है। आइए जानते हैं आज के दिन सूर्योदय (Today Sunrise Time) का सही समय और पूजा का शुभ मुहूर्त?
आज कितने बजे निकलेगा सूरज
सोमवार के दिन सूर्यदेव के पूजन का महत्व
सोमवार का दिन आमतौर पर भगवान शिव को समर्पित माना जाता है, लेकिन इस दिन सूर्यदेव की पूजा करने का भी खास महत्व बताया गया है। सूर्यदेव को ऊर्जा, स्वास्थ्य और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। अगर आप सोमवार की सुबह जल्दी उठकर सूर्य को जल अर्पित करते हैं, तो इससे आपके जीवन में नई ऊर्जा आती है और मन भी शांत रहता है।
मान्यता है कि सूर्यदेव की कृपा से आंखों की रोशनी, आत्मविश्वास और काम करने की शक्ति बढ़ती है। खासतौर पर जो लोग कमजोरी, आलस या मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं, उनके लिए सूर्य पूजा बहुत फायदेमंद मानी जाती है।
देश के प्रमुख शहरों में सूर्योदय का समय (20 अप्रैल 2026)
Delhi (दिल्ली) – 05:51 AM
Mumbai (मुंबई) – 06:19 AM
Kolkata (कोलकाता) – 05:19 AM
Chennai (चेन्नई) – 05:54 AM
Bengaluru (बेंगलुरु) – 06:05 AM
Hyderabad (हैदराबाद) – 05:59 AM
Ahmedabad (अहमदाबाद) – 06:09 AM
Pune (पुणे) – 06:14 AM
Jaipur (जयपुर) – 05:57 AM
Lucknow (लखनऊ) – 05:41 AM
Bhopal (भोपाल) – 05:57 AM
Patna (पटना) – 05:29 AM
Chandigarh (चंडीगढ़) – 05:50 AM
Indore (इंदौर) – 06:02 AM
Nagpur (नागपुर) – 05:54 AM
Surat (सूरत) – 06:14 AM
Kanpur (कानपुर) – 05:44 AM
Varanasi (वाराणसी) – 05:34 AM
Amritsar (अमृतसर) – 05:54 AM
Dehradun (देहरादून) – 05:47 AM
सूर्यदेव के पूजन का शुभ समय क्या है?
हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्योदय से लेकर अगले 10 मिनट तक का समय सूर्य देव की पूजा के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इस समय दिया अर्घ्य, किया गया जप और ध्यान अत्यंत फलदायी माना जाता है और व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है।
