Weekly Horoscope 20-26 april 2026 (साप्ताहिक राशिफल) : 20 अप्रैल 2026 से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। सूर्योदय तक वैशाख माह की तृतीया तिथि होने के कारण 20 अप्रैल को भी अक्षय तृतीया मानी जाएगी। इसके साथ ही इसी दिन केतु का मघा नक्षत्र में स्पष्ट गोचर हो जाएगा। इसी दिन ही गुरु का पुनर्वसु नक्षत्र में भी प्रवेश होगा। इस दौरान गुरु मिथुन राशि में और केतु सिंह राशि में रहेंगे।
22 तारीख को बुध रेवती नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे। इस दौरान बुध मीन राशि में रहेंगे। इसके साथ ही सूर्य मेष राशि में रहेंगे। शुक्र अपनी राशि वृषभ में और मंगल 24 अप्रैल को रेवती नक्षत्र में जाएंगे। हालांकि पूरे सप्ताह मंगल, बुध और शनि के साथ मीन राशि में रहेंगे। राहु इस दौरान कुंभ में रहेगा। चंद्रमा सप्ताह की शुरुआत में वृषभ राशि में रहेंगे। इसके बाद 21 अप्रैल को मिथुन में गुरु के साथ गजकेसरी योग बनाएंगे। सप्ताह की शुरुआत अक्षय तृतीया जैसे अत्यंत शुभ पर्व से हो रही है, जो दान-पुण्य, स्वर्ण क्रय और शुभ कार्यों के लिए विशेष मानी जाती है।
इस सप्ताह प्रतिदिन अन्न दान, जल दान, मिष्ठान दान करना लाभकारी रहेगा। गर्मी को देखते हुए राहगीरों के लिए पानी, शरबत, नींबू पानी की व्यवस्था करना पुण्यदायी होगा। ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सूर्योपासना करें, श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें। माता-पिता और गुरुजनों का आशीर्वाद लेना इस सप्ताह विशेष फल देगा। 26 अप्रैल को समाप्त होने वाला यह सप्ताह सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है आइए साप्ताहिक राशिफल से जानते हैं।
मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope Aries)
इस सप्ताह सूर्य और शुक्र आपकी ही राशि में रहकर आत्मविश्वास और ऊर्जा को बढ़ाएंगे जिससे आप अपने कार्यों को तेजी से पूरा कर पाएंगे। बुधवार के बाद चन्द्रमा का तृतीय गोचर आपके साहस और निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करेगा, जिससे बिजनेस में नई योजनाएं सफल होंगी और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। करियर के क्षेत्र में यह सप्ताह काफी महत्वपूर्ण रहेगा, जॉब में नए अवसर मिल सकते हैं और जो लोग बदलाव की सोच रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा और रिश्तों में मजबूती आएगी, मित्रों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी और स्टूडेंट्स को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा लेकिन अधिक भागदौड़ से बचें।
शुभ रंग : पीला व सफेद
उपाय : श्री सूक्त का नित्य पाठ करें व अनार का दान करें
भाग्य प्रतिशत : 75%
वृषभ राशि का साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope Taurus)
इस सप्ताह चन्द्रमा, गुरु और शनि-मंगल का प्रभाव आपके लिए आर्थिक रूप से मजबूत स्थिति बना सकता है जिससे बिजनेस में बड़ा लाभ मिलने के योग हैं और नई डील फाइनल हो सकती है। करियर के क्षेत्र में भी अच्छा समय है, जॉब करने वालों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है, विशेषकर गुरुवार और शनिवार लाभकारी रहेंगे। जमीन या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन सकती है और परिवार के साथ धार्मिक यात्रा के योग भी बन रहे हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल है और पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी लेकिन किसी करीबी से विवाद से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभ रंग : आसमानी व हरा
उपाय : श्री रामचरितमानस का पाठ करें और अन्न का दान करें
भाग्य प्रतिशत : 80%
मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope Gemini)
इस सप्ताह बुध, शनि और मंगल का दशम गोचर करियर के लिए बेहद शुभ रहेगा जिससे आईटी, बैंकिंग और टीचिंग से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। बिजनेस में नई डील मिलने के योग हैं और रुका हुआ धन वापस आ सकता है। करियर में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा और उच्चाधिकारियों से सराहना मिलेगी। स्टूडेंट्स के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा है और कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। धार्मिक यात्रा के योग भी बन रहे हैं जिससे मानसिक शांति मिलेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन ज्यादा इमोशनल होने से बचें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
शुभ रंग : सफेद व हरा
उपाय : श्री सूक्त का पाठ करें और फलों का दान करें
भाग्य प्रतिशत : 80%
कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope Cancer)
इस सप्ताह चन्द्रमा का एकादश गोचर आर्थिक लाभ देगा और शनि, मंगल व बुध का नवम गोचर भाग्य को मजबूत करेगा जिससे करियर में प्रगति के संकेत मिलेंगे। जॉब में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है और जो सरकारी कार्य रुके थे उनके पूरे होने की संभावना है। बिजनेस में धीरे-धीरे सुधार होगा और मेहनत का फल मिलेगा। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी यदि वे सही दिशा में मेहनत करें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
शुभ रंग : पीला व लाल
उपाय : उड़द व तिल का दान करें और श्री सूक्त का पाठ करें
भाग्य प्रतिशत : 75%
सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope Leo)
इस सप्ताह सूर्य और शुक्र का नवम गोचर आपके भाग्य को मजबूत करेगा जिससे करियर में नए अवसर मिलेंगे और पॉलिटिक्स या प्रशासन से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। शनि और मंगल का अष्टम गोचर स्वास्थ्य के प्रति सावधानी की जरूरत बताता है। बिजनेस में धीरे-धीरे प्रगति होगी और मंगलवार के बाद स्थिति बेहतर होगी। करियर में बदलाव की सोच रहे हैं तो अभी योजना बनाएं। स्टूडेंट्स को समय प्रबंधन पर ध्यान देना होगा। लव लाइफ सामान्य रहेगी।
शुभ रंग : नारंगी व पीला
उपाय : हनुमान जी की उपासना करें और उड़द का दान करें
भाग्य प्रतिशत : 70%
कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope Virgo)
इस सप्ताह सूर्य और शुक्र आर्थिक लाभ देंगे और शनि, बुध व मंगल का सप्तम गोचर बिजनेस व पार्टनरशिप के लिए अनुकूल रहेगा। करियर में रुके कार्य पूरे होंगे और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जॉब में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा और उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा और लव लाइफ भी संतुलित रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
शुभ रंग : नीला व हरा
उपाय : माता-पिता का आशीर्वाद लें और श्री सूक्त का पाठ करें
भाग्य प्रतिशत : 65%
तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope Libra)
इस सप्ताह गुरु का नवम और सूर्य-शुक्र का सप्तम गोचर करियर व जॉब में उन्नति के अवसर देगा जिससे प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बनेंगे। बिजनेस में भी लाभ होगा और मित्रों का सहयोग आपके कार्यों को सफल बनाएगा। शनि, मंगल व बुध का खष्ठम गोचर कुछ चुनौतियां दे सकता है लेकिन आप अपने प्रयास से उन्हें पार कर लेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है और लर्निंग क्षमता बढ़ेगी। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी और कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन खान-पान का ध्यान रखें।
शुभ रंग : बैगनी व हरा
उपाय : गाय को पालक खिलाएं और भगवान विष्णु जी की उपासना करें
भाग्य प्रतिशत : 70%
वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope Scorpio)
इस सप्ताह मंगल-शनि का पँचम गोचर छात्रों के लिए सफलता के योग बनाएगा और सूर्य-शुक्र का खष्ठम गोचर जॉब व बिजनेस में प्रगति देगा। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा और करियर में उन्नति के अवसर बनेंगे। बिजनेस में नई डील फाइनल हो सकती है और धन लाभ के संकेत हैं। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभ रंग : नारंगी व सफेद
उपाय : सुन्दरकाण्ड का पाठ करें और मसूर व लाल वस्त्र का दान करें
भाग्य प्रतिशत : 65%
धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope Sagittarius)
इस सप्ताह सूर्य और शुक्र का पंचम गोचर करियर और बिजनेस के लिए नए अवसर देगा जिससे जॉब में नया पद मिलने की संभावना है। बिजनेस में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। लव लाइफ में खुशी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग : पीला व लाल
उपाय : सूर्योपासना करें और उड़द व तिल का दान करें
भाग्य प्रतिशत : 65%
मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope Capricorn)
इस सप्ताह चन्द्रमा और शनि-मंगल की स्थिति करियर व बिजनेस में लाभ देगी जिससे नए कार्य शुरू करने का अवसर मिलेगा। जॉब में स्थिति बेहतर होगी और राजनीतिज्ञों को लाभ मिल सकता है। बिजनेस में प्रगति होगी और नई योजनाएं सफल होंगी। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। लव लाइफ सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
शुभ रंग : आसमानी व लाल
उपाय : शिव जी की पूजा करें और सुंदरकांड का पाठ करें
भाग्य प्रतिशत : 75%
कुम्भ राशि का साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope Aquarius)
इस सप्ताह गुरु का पँचम और सूर्य-शुक्र का तृतीय गोचर करियर के लिए अनुकूल रहेगा जिससे जॉब व बिजनेस में सफलता मिलेगी। नए प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू हो सकता है और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। लव लाइफ में संतुलन रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
शुभ रंग : पीला व लाल
उपाय : हनुमान जी की पूजा करें
भाग्य प्रतिशत : 60%
मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope Pisces)
इस सप्ताह शनि, मंगल और बुध का इस राशि में गोचर आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा जिससे करियर में प्रगति के योग बनेंगे और जॉब में रुके हुए कार्य पूरे होंगे। बिजनेस में धीरे-धीरे सुधार होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा और धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सावधान रहें और खान-पान का ध्यान रखें।
शुभ रंग : पीला व लाल
उपाय : तिल का दान करें
भाग्य प्रतिशत : 75%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
