Sunrise Time Today (18 April 2026): पंचांग के अनुसार आज 18 अप्रैल 2026 को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन शनिवार दिन है। शनिवार का दिन शनिदेव के पूजन के लिए खास है। आज के दिन शनिदेव का पूजन और व्रत करने से आपके ऊपर चल रही शनि की महादशा का नाश होता है। इसके अलावा रोजाना सूर्योदय के साथ सूर्यदेव का पूजन करना आपके ग्रह दोष को खत्म करता है। आइए जानते हैं आज के दिन सूर्योदय (Today Sunrise Time) का सही समय और पूजा का शुभ मुहूर्त?
शनिवार के दिन सूर्यदेव के पूजन का महत्व
शनिवार के दिन सूर्यदेव का पूजन विशेष फलदायी माना जाता है। इस दिन सूर्यदेव की उपासना करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास और स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि सूर्यदेव की कृपा से नेत्र दोष, त्वचा रोग और मानसिक तनाव दूर होते हैं। साथ ही शनिदेव भी सूर्य के पुत्र हैं, इसलिए शनिवार को सूर्य पूजा करने से शनि के दुष्प्रभाव भी कम होते हैं। इस दिन सूरज को अर्घ्य देना, आदित्य हृदय स्त्रोत का जाप करना और दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति को सुख, समृद्धि और सफलता प्राप्त होती है।
देश के प्रमुख शहरों में सूर्योदय का समय (18 अप्रैल 2026)
- Delhi (दिल्ली) – 05:52 AM
- Mumbai (मुंबई) – 06:20 AM
- Kolkata (कोलकाता) – 05:20 AM
- Chennai (चेन्नई) – 05:55 AM
- Bengaluru (बेंगलुरु) – 06:05 AM
- Hyderabad (हैदराबाद) – 06:00 AM
- Ahmedabad (अहमदाबाद) – 06:10 AM
- Pune (पुणे) – 06:15 AM
- Jaipur (जयपुर) – 05:58 AM
- Lucknow (लखनऊ) – 05:42 AM
- Bhopal (भोपाल) – 05:58 AM
- Patna (पटना) – 05:30 AM
- Chandigarh (चंडीगढ़) – 05:50 AM
- Indore (इंदौर) – 06:02 AM
- Nagpur (नागपुर) – 05:55 AM
- Surat (सूरत) – 06:15 AM
- Kanpur (कानपुर) – 05:45 AM
- Varanasi (वाराणसी) – 05:35 AM
- Amritsar (अमृतसर) – 05:55 AM
- Dehradun (देहरादून) – 05:48 AM
सूर्यदेव के पूजन का शुभ समय क्या है?
हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्योदय से लेकर अगले 10 मिनट तक का समय सूर्य देव की पूजा के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इस समय दिया अर्घ्य, किया गया जप और ध्यान अत्यंत फलदायी माना जाता है और व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है।
