Sun Transit 2023: सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं। 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करके 15 जुलाई तक वहां रहेंगे। जिस दिन सूर्य एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करते हैं वह तिथि सूर्य संक्रांति कहलाती है। यह संक्रांति इस वर्ष देश के लिए बहुत ही शुभ है। व्यवसाय बढ़ेगा। मिथुन का स्वामी बुध शनि व शुक्र का मित्र ग्रह है लेकिन सूर्य के साथ मिलकर बुधादित्य योग बनाता है। यह माह कुछ राज्यों में राजनीतिक उथल पुथल का भी रह सकता है। मेदिनीय ज्योतिष के अनुसार 23 जून के बाद बारिश संभावित है। यह माह आर्थिक रूप से विकास व विशेषकर फ़िल्म व टीवी उद्योग के लिए बेहतर होगा। इस बीच स्वर्ण के मूल्य में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। चांदी स्थिर। शेयर सूचकांक में थोड़ा सुधार रहेगा।
सूर्य के मिथुन राशि में गोचर का राशियों पर प्रभाव
मेष राशि पर सूर्य गोचर का प्रभाव
धन की प्राप्ति होगी। राजनीतिक रुप से लाभ में रहेंगे। व्यय भी बढ़ेगा। किसी नए व्यावसायिक अनुबंध पर कार्य प्रारंभ करेंगे। गो माता को गुड़ खिलाएं। छात्रों के लिए सफलता का समय रहेगा।
वृषभ राशि पर सूर्य गोचर का प्रभाव
बहुत दिनों से लंबित कार्य बनेगा। धन का आगमन होगा। यात्राएं होंगी। श्री सूक्त का प्रतिदिन पाठ करें। व्यवसाय में लाभ होगा।
मिथुन राशि पर सूर्य गोचर का प्रभाव
धन की प्राप्ति होगी। वाणी का लाभ मिलेगा। राजनीति तथा फ़िल्म व पत्रकारिता से संबद्ध लोग नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करते रहें।
कर्क राशि पर सूर्य गोचर का प्रभाव
कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है। शिव उपासना करते रहें।
सिंह राशि पर सूर्य गोचर का प्रभाव
यश तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अन्न दान करें।
कन्या राशि पर सूर्य गोचर का प्रभाव
व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान की उन्नति से प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं रहेगा। सुंदरकांड का प्रतिदिन पाठ करें।
तुला राशि पर सूर्य गोचर का प्रभाव
धन का आगमन लेकिन उसी अनुपात में व्यय भी होगा। स्वास्थ्य सुख पहले से बेहतर रहना चाहिए। छात्रों का समय बहुत बेहतर रहेगा। अन्न दान करते रहें।
वृश्चिक राशि पर सूर्य गोचर का प्रभाव
धन का व्यय होगा। अनचाही यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। करियर में कुछ पॉजिटिव टर्न आएगा। सफलता का समय है। हनुमान जी की पूजा करते रहें।
धनु राशि पर सूर्य गोचर का प्रभाव
स्वास्थ्य सुख में थोड़ी कमी रहेगी। व्यवसाय में घाटा हो सकता है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। छात्रों के लिए बेहतर समय है।
मकर राशि पर सूर्य गोचर का प्रभाव
धन का व्यय होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी अनचाही समस्या से परेशान हो सकते हैं। प्रतिदिन बजरंगबाण का पाठ करें।
कुंभ राशि पर सूर्य गोचर का प्रभाव
धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे। गृह निर्माण संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। छात्रों को सफलता मिलेगी। धार्मिक यात्रा हो सकती है।
मीन राशि पर सूर्य गोचर का प्रभाव
धन का व्यय होगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। धार्मिक यात्रा होगी। श्री विष्णुसहस्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें।
