इन 6 राशियों का डायमंड टाइम स्टार्ट, 'सेनापति' के घर पहुंच गए 'राजा'

Sun Transit in Aries 2026 : सूर्य ने मेष राशि में 14 अप्रैल को गोचर कर लिया है। सूर्य के इस गोचर से कुछ राशि वालों को बंपर लाभ होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।

Sun Transit in Aries 2026 : 14 अप्रैल 2026 की सुबह 9 बजकर 38 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य ने मेष राशि में प्रवेश कर लिया है। ज्योतिष के अनुसार मेष सूर्य की उच्च राशि होती है, जहां सूर्य अपनी पूरी ताकत में होते हैं। इस राशि के स्वामी ग्रहों के सेनापति मंगल हैं, जो ऊर्जा, साहस और एक्शन के कारक माने जाते हैं। इस कारण यह गोचर कई राशियों के लिए शुभ रहेगा, लेकिन कुछ राशियों पर इसका प्रभाव सबसे ज्यादा पॉजिटिव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं वे राशियां कौन सी हैं, जिनके लिए यह गोचर सबसे अधिक शुभ रहेगा।

Sun Transit in Aries 2026   सूर्य का मेष में गोचर किनके लिए अच्छा रहेगा

सूर्य का मेष में गोचर किनके लिए अच्छा रहेगा

मेष राशि (Mesh Rashi)

मेष राशि वालों के लिए यह समय बेहद शानदार साबित हो सकता है, क्योंकि सूर्य आपकी ही राशि में उच्च के होकर स्थित हैं। इससे आपकी पर्सनैलिटी में जबरदस्त निखार आएगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप अपने फैसले खुद लेने में सक्षम रहेंगे और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं, प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। जो लोग बिजनेस करते हैं, उनके लिए यह समय विस्तार और नए प्रयोग करने का हो सकता है। समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा और आपकी पहचान मजबूत होगी।

End of Feed