Mesha Sankranti Rashifal 2026 : 14 अप्रैल 2026 की सुबह 9 बजकर 38 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य मेष राशि में गोचर करेंगे। इसी के साथ मेष संक्रांति और सोलर न्यू ईयर की शुरुआत होगी। ज्योतिष में सूर्य का यह गोचर बहुत खास माना जाता है, क्योंकि यह आत्मविश्वास, ऊर्जा, पद-प्रतिष्ठा और जीवन की दिशा को प्रभावित करता है। यह गोचर कई राशियों के लिए नई शुरुआत, तो कुछ के लिए सावधानी का संकेत दे सकता है। मेष संक्रांति के राशिफल से आप जान सकते हैं, कि यह गोचर आपके लिए कैसा रहेगा? आइए जानते हैं सभी 12 राशियों पर इसका क्या असर होगा।
मेष राशि (Mesh Rashi)
सूर्य का गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है, जिससे आपके अंदर आत्मविश्वास, ऊर्जा और लीडरशिप क्वालिटी में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आप अपने फैसले खुद लेने की स्थिति में रहेंगे और नई शुरुआत करने का मन बनेगा। करियर में आपको आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं, खासकर अगर आप किसी नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी का इंतजार कर रहे थे। हालांकि इस दौरान थोड़ा अहंकार या गुस्सा बढ़ सकता है, जिससे रिश्तों में तनाव आ सकता है। इसलिए अपने व्यवहार में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।
उपाय: रोज सुबह तांबे के लोटे से सूर्य को जल अर्पित करें।
वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)
यह गोचर आपके लिए थोड़ा खर्च बढ़ाने वाला हो सकता है और मानसिक रूप से भी आपको थोड़ा अस्थिर महसूस करा सकता है। इस दौरान आपको अनावश्यक खर्चों से बचने की जरूरत होगी। हालांकि विदेश, यात्रा या दूर स्थान से जुड़े कामों में आपको फायदा मिल सकता है। यह समय आपके लिए आत्मचिंतन और भविष्य की योजना बनाने का भी है। अगर आप धैर्य से काम लेंगे, तो आने वाले समय में इसका अच्छा परिणाम मिलेगा।
उपाय: गुड़ और गेहूं का दान करें और सूर्य मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशि (Mithun Rashi)
आपके लिए यह गोचर आय और लाभ के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आपकी इनकम बढ़ सकती है और नए लोगों से संपर्क बन सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।आपकी सोशल लाइफ एक्टिव रहेगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में नई डील मिलने के योग बन सकते हैं और नौकरी में भी आपकी स्थिति मजबूत होगी।
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले वस्त्र दान करें।
कर्क राशि (Kark Rashi)
कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर करियर में ग्रोथ और सफलता लेकर आ सकता है। इस दौरान आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और आपके काम की सराहना होगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। हालांकि आपको अपने काम पर पूरा फोकस रखना होगा और किसी भी तरह की लापरवाही से बचना होगा।
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें।
सिंह राशि (Singh Rashi)
सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर भाग्य का साथ दिलाने वाला रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और नए अवसर मिल सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और यात्रा के योग भी बन सकते हैं। यह समय आपके लिए आत्मिक और प्रोफेशनल दोनों तरह की ग्रोथ लेकर आएगा।
उपाय: सूर्य देव के 12 नामों का जाप करें।
कन्या राशि (Kanya Rashi)
यह गोचर आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं और मानसिक तनाव भी महसूस हो सकता है। इस दौरान आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा और पैसों के मामलों में सतर्क रहना होगा। किसी भी निवेश से पहले सोच-समझकर फैसला लें।
उपाय: काले तिल का दान करें और शनिदेव की पूजा करें।
तुला राशि (Tula Rashi)
तुला राशि वालों के लिए यह गोचर रिलेशनशिप और पार्टनरशिप में सुधार लेकर आएगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और बिजनेस में भी अच्छा लाभ हो सकता है। हालांकि आपको अपने व्यवहार में संतुलन बनाए रखना होगा, क्योंकि छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकता है। अगर आप समझदारी से काम लेंगे, तो यह समय आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें और सफेद वस्त्र दान करें।
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)
इस दौरान आपके कार्यों का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत भी रंग लाएगी। आप अपने कामों को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी और अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाना जरूरी होगा। यह समय मेहनत का है, जो आगे चलकर अच्छा फल देगा।
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि (Dhanu Rashi)
धनु राशि वालों के लिए यह गोचर काफी शुभ रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स के लिए यह समय अच्छा रहेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग बन सकते हैं। संतान से जुड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है।
उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें और पीली वस्तु का दान करें।
मकर राशि (Makar Rashi)
मकर राशि वालों के लिए यह गोचर पारिवारिक मामलों में थोड़ा तनाव ला सकता है। घर-परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। हालांकि प्रॉपर्टी या जमीन से जुड़े मामलों में आपको लाभ मिल सकता है। आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत होगी और किसी भी फैसले में जल्दबाजी से बचना होगा।
उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें।
कुंभ राशि (Kumbh Rashi)
इस दौरान आपकी कम्युनिकेशन स्किल बेहतर होगी और आप अपने काम को अच्छे से प्रस्तुत कर पाएंगे। छोटे-छोटे प्रयास आपको बड़ी सफलता दिला सकते हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी यात्राएं लाभदायक साबित होंगी। यह समय आपके लिए मेहनत और प्रयास का है।
उपाय: हरे मूंग का दान करें और गणेश जी की पूजा करें।
मीन राशि (Meen Rashi)
मीन राशि वालों के लिए यह गोचर आर्थिक मामलों में सुधार लेकर आएगा। आपकी आय बढ़ सकती है और आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे।
परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और आप अपने काम को लेकर संतुष्ट रहेंगे। यह समय आपके लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा।
उपाय: चावल और दूध का दान करें।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
जानिए मई में पूर्णिमा कब है 2026। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|
