अध्यात्म

ग्रहों के राजा का हुआ नक्षत्रों के राजा 'पुष्य' में प्रवेश, अब चमकेगा इन 7 राशियों का नाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 20, 2026, 01:45 PM IST

Sun Transit 2026 Effect: आज 20 जुलाई 2026 को ग्रहों के राजा सूर्य ने पुष्य नक्षत्र में गोचर किया है। इस गोचर का शुभ प्रभाव एक या दो नहीं, बल्कि कुल 7 राशियों के जीवन पर पड़ रहा है। चलिए जानें इन 7 राशियों के नाम और राशिफल के बारे में।

Image

सूर्य नक्षत्र गोचर से बदलेगा इन राशियों का समय

Sun Transit 2026 Effect: सूर्य को एक शुभ ग्रह के साथ-साथ शक्तिशाली देव भी माना जाता है, जिनका समय-समय पर राशि और नक्षत्र गोचर होता है। सूर्य गोचर का प्रभाव 12 राशियों के जीवन के अलग-अलग हिस्सों पर बहुत ही गहरा पड़ता है। खासकर, आत्मा, पिता से संबंध, शासन से जुड़े कार्यों, नेतृत्व क्षमता, मान-सम्मान, प्रशासन से संबंधित कामकाज, सेहत और आत्मविश्वास में बदलाव देखने को मिलता है क्योंकि सूर्य इनका प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके अलावा सूर्य का किस नक्षत्र व राशि में गोचर होता है, वो भी काफी महत्वपूर्ण होता है। चलिए ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट सुजीत जी महाराज से जानें सूर्य के आज हुए गोचर के महत्व, समय और प्रभाव आदि के बारे में।

सूर्य गोचर का समय

द्रिक पंचांग की गणना के अनुसार, आज 20 जुलाई 2026 को सूर्य ग्रह का पुष्य नक्षत्र में गोचर हुआ है। ये गोचर सुबह 11 बजकर 33 मिनट पर हुआ है। अब 3 अगस्त 2026 तक सूर्य पुष्य नक्षत्र में ही रहेंगे। इस दिन सुबह करीब 10 बजकर 29 मिनट पर सूर्य की चाल बदलेगी।

पुष्य नक्षत्र का महत्व

बता दें कि पुष्य नक्षत्र के अधिष्ठाता देवता देवगुरु बृहस्पति हैं। वहीं, स्वामी शनि महाराज हैं, जो कि कर्म, बीमारी, न्याय, मेहनत, अनुशासन, धैर्य और संघर्ष के दाता हैं। पुष्य नक्षत्र का कर्क राशि में 03 डिग्री 20 मिनट से लेकर 16 डिग्री 40 मिनट तक का विस्तार होता है, जबकि ये क्रांति वृत्त में 00 अंश 04 कला 37 विकला उत्तर तथा विषुवत वृत्त से 16 अंश 09 कला 59 विकला उत्तर में है। पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों का राजा भी कहा जाता है, जो कि एक बहुत ही पवित्र नक्षत्र है।

सूर्य गोचर का किन 7 राशियों पर पड़ा शुभ प्रभाव

  • मेष राशि (Aries)
  • वृषभ राशि (Taurus)
  • कर्क राशि (Cancer)
  • तुला राशि (Libra)
  • वृश्चिक राशि (Scorpio)
  • धनु राशि (Sagittarius)
  • मीन राशि (Pisces)

सूर्य गोचर से प्रभावित राशियों का राशिफल

  • मेष और वृश्चिक राशि
सूर्य गोचर के सकारात्मक प्रभाव से मेष और वृश्चिक राशि वालों की घर से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। साथ ही जमीन का सुख आपको मिल सकता है। यदि भूमि से संबंधित किसी मामले में आप फंसे हैं तो उसका समाधान भी मिलेगा।
  • वृषभ और तुला राशि
सूर्य के नक्षत्र गोचर से वृषभ और तुला राशि वालों को लाभ होने के योग हैं। खासकर, आर्थिक प्रगति होगी। यदि आपके कहीं पैसे अटके हैं तो वो वापस भी मिल सकते हैं।
  • कर्क राशि
सूर्य के इस नक्षत्र में गोचर करने से कर्क राशि वालों को विशेष लाभ होने के योग हैं। जो छात्र करियर को लेकर असमंजस में हैं, उनको अपनी अग्रिम पढ़ाई की दिशा ज्ञात होगी। वहीं, कामकाजी लोगों के करियर में बड़ा परिवर्तन आ सकता है, जो कि उनके लिए शुभ रहेगा।
  • धनु और मीन राशि
पुष्य नक्षत्र में सूर्य गोचर से धनु और मीन राशि वालों को खास लाभ होगा। खासकर, नौकरी में प्रोग्रेस होने के योग हैं।

डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

End of Article