Somvati Amavasya Upay 2024: साल 2024 की अंतिम अमावस्या सोमवती अमावस्या होगी। ये अमावस्या इस साल 30 दिसंबर 2024 को पड़ रही है। अमावस्या की तिथि गंगा स्नान और दान करने के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है। इसके साथ ही अमावस्या पर पितरों का श्रा्द्ध कर्म करना और पिंडदान करना भी शुभ फलदायी माना जाती है। सोमवार के दिन जो अमावस्या पड़ती है, वो सोमवती अमावस्या कहलाती है। सोमवती अमावस्या के दिन पितरों की पूजा के साथ- साथ भगवान महादेव की पूजा का भी विधान है। शास्त्रों में इस अमावस्या पर किए जानें वाले कुछ खास उपायों के बारे में बताया गया है। इन उपायों के द्वारा पितृ दोष से मुक्ति मिल सकती है। ऐसे में आइए जानें कि सोमवती अमावस्या के दिन किन उपायों को करना चाहिए।
Somvati Amavasya Upay 2024 (सोमवती अमावस्या उपाय)
सरसों के तेल का दीपकहिंदू धर्म में दक्षिण दिशा को पितरों की दिशा मानी जाती है, इसलिए सोमवती अमावस्या के दिन स्नान के बाद दक्षिण दिशा में बैठकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं और पितरों का ध्यान करें। ऐसा करने से पितर प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।
पितृ चालीसा का पाठ
यदि आप पितृ दोष से परेशान हैं तो आप सोमवती अमावस्या के दिन पितृ चालीसा का पाठ जरूर करें। ऐसा करने से आपके पितरों की सारी नाराजगी आपसे दूर हो जाएगी और आपको वो पितृ दोष से मु्क्त कर देंगे।
चंद्र दोष से मुक्ति के लिए
सोमवती अमावस्या के दिन दान- पुण्य का भी खास महत्व है। इस दिन आप जरूरतमंद लोगों को अन्न और वस्त्र का दान कर सकते हैं। इसके साथ ही आप किसी भी सफेद चीज का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको चंद्र दोष से जल्दी राहत मिलेगी।
वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए
सोमवती अमावस्या के दिन आप माता पार्वती और शिव जी की पूरे विधि- विधान से पूजा करें। यदि आप अपनी वैवाहिक जिंदगी में खुशहाली लाना चाहते हैं तो आप इस दिन माता पार्वती को सोलह सिंगार का सामान अर्पित करें और शिव पार्वती के मंत्रों का जाप करें।
राहु दोष मुक्ति के लिए
अगर आपकी कुंडली में राहु दोष चल रहा है तो आप सोमवती अमावस्या के दिन सरसों के तेल में दो लौंग डालकर पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाएं। इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से आपको जल्द राहु दोष से राहत मिल जाएगी।
