अध्यात्म

Saphala Ekadashi 2024 Dos And Don'ts: सफला एकादशी के दिन क्या करें क्या नहीं, जानिए नियम

Saphala Ekadashi 2024 Dos And Don'ts: सफला एकादशी का व्रत पौष महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन क्या करें और क्या नहीं।

Image

Saphala Ekadashi 2024 Dos And Don'ts

Saphala Ekadashi 2024 Dos And Don'ts: सफला एकादशी का व्रत पौष मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर रखा जाता है। इस साल इस एकादशी का व्रत 26 दिसंबर 2024 को रखा जाएगा। सफला एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन का व्रत रखने से और पूरे विधि- विधान के साथ विष्णु जी की पूजा करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। सफला एकादशी का व्रत करने से साधक को हर प्रकार के पापाों से मुक्ति मिलती है। शास्त्रों में सफला एकादशी के व्रत के दिन कुछ खास नियम बताए गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि सफला एकादशी के दिन क्या करें क्या नहीं।

Saphala Ekadashi 2024 Dos (सफला एकादशी के दिन क्या करें)

  • सफला एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें।
  • इस दिन अपना अधिकतर समय भजन कीर्तन में बिताएं।
  • सफला एकादशी के दिन आप अन्न, वस्त्र या धन का दान जरूर करें।
  • इस दिन भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी दल जरूर अर्पित करें।

Saphala Ekadashi 2024 Don'ts (सफला एकादशी के दिन क्या ना करें)

  • सफला एकादशी के दिन भूलकर चावल का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • इस दिन तामसिक भोजन जैसे प्याज लहसुन और मांस का प्रयोग ना करें।
  • सफला एकादशी के दिन तुलसी में जल अर्पित ना करें ना ही तुलसी दल तोड़ें।
  • इस दिन किसी से भी वाद- विवाद या बहस ना करें।

Saphala Ekadashi 2024 Vrat Date (सफला एकादशी व्रत डेट 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार पौष महीने की कृष्ण पक्ष की सफला एकादशी की तिथि की शुरुआत 25 दिसंबर को रात 10 बजकर 29 मिनट पर होगी और इसका समापन 27 दिसंबर रात 12 बजकर 43 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार ये व्रत 26 दिसंबर 2024 को रखा जाएगा।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article