21 December Panchang 2024 (21 दिसंबर 2024 आज का पंचांग): आज परम पवित्र पौष माह कृष्ण पक्ष की खष्ठी तिथि दिन शनिवार है। आज हनुमान जी की उपासना करें। शनि पूजा तिथि भी है। श्री सुंदरकांड के पाठ का बहुत महत्व है। कृष्ण उपासना करें। कृष्ण पालनकर्ता व कल्याणकारी हैं। शनि कृष्ण पूजा से प्रसन्न रहते हैं। भगवान गोविंद के नाम का मानसिक जप करें। गंगा स्नान करें। पौष माह में शंकर जी की उपासना बहुत ही पुण्यदायी है। शिव पुराण के पाठ से धन आगमन व शुभता का आगमन होता है,पुण्य की प्राप्ति होती है । आज तिल के दान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं। शनिवार व्रत फलाहारी होता है। शुक्र व शनि के बीज मंत्र का जप समृद्धि देगा। इस माह गंगा स्नान व दान पुण्य करने से पाप नष्ट होते हैं व आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होता है तथा भगवान विष्णु जी की भक्ति प्राप्त होती है। प्रातःकाल शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। रुद्राभिषेक करें। प्रातःकाल ब्रम्ह मुहूर्त में भगवान कृष्ण के नाम का संकीर्तन करें। पीपल को जल दें। हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें। आइए जानें आज का पूरा पंचांग।
21 December Panchang 2024 (21 दिसंबर 2024 आज का पंचांग)
संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081माह-पौष, कृष्ण पक्ष,पर्व पंचमी पर्व.- वैभव लक्ष्मी व्रत
तिथि- खष्ठी12:23pm तक फिर सप्तमी
दिवस -शनिवार
सूर्योदय-7:08am
सूर्यास्त-05:24pm
नक्षत्र-पूर्वाफाल्गुनी
चन्द्र राशि -सिंह,स्वामी-सूर्य
सूर्य राशि-धनु,स्वामी ग्रह-बृहस्पति
करण-वणिज 12:23pm तक फिर विष्टि
योग-प्रीति06:25 pm तक फिर आयुष्मान
शुभ मुहूर्त
1अभिजीत-11:53 am से 12:35 pm तक2विजय मुहूर्त-02:24pm से 03:25pm तक
3गोधुली मुहूर्त--06:22pm से 07:24pm तक
4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:04m से 05:09am तक
5अमृत काल-06:06am से 07:42am तक
6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:44से 12:21तक रात
संध्या पूजन-06:24 pm से 07:08pm तक
दिशा शूल-पूर्व दिशा।इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त
राहुकाल-प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तकक्या न करें-किसी के साथ अन्याय मत करें।
