Somvati Amavasya 2024 Kab Hai: 30 या 31 दिसंबर कब मनाई जाएगी सोमवती अमावस्या, यहां जानिए सटीक तारीख, शुभ मुहूर्त और महत्व

Somvati Amavasya 2024 Kab Hai (सोमवती अमावस्या कब है): सोमवती अमावस्या का दिन भगवान शिव की भक्ति और पितरों की पूजा के लिए समर्पित होता है। आइए जानते हैं साल 2024 की आखिरी अमवस्या किस दिन पड़ रही है।

Somvati Amavasya 2024 Kab Hai (सोमवती अमावस्या कब है): सनातन परंपरा में अमावस्या तिथि को बहुत ही खास माना गया है। ये तिथि पितरों की पूजा के लिए बहुत ही खास मानी गई है। साल में पूरी 12 अमावस्या तिथि पड़ती है, लेकिन सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस तिथि पर पितरों का तर्पण और दान पुण्य करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। जल्द ही साल 2024 का समापन होने वाला है। दिसंबर के महीने में साल की आखिरी अमावस्या की तिथि पड़ेगी। इस साल इस अमावस्या को लेकर कुछ दुविधा है। आइए हम यहां आपके सारे कन्फूजन को दूर करें। यहां जानिए साल की आखिरी सोमवती अमावस्या की सटीक तिथि और शुभ मुहूर्त।

Somvati Amavasya 2024 Kab Hai (सोमवती अमावस्या कब है)

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल पौष महीने की सोमवती अमावस्या तिथि की शुरुआत त 30 दिसंबर को सुबह 04 बजकर 01 मिनट पर होगी और इसका समापन 31 दिसंबर को सुबह 03 बजकर 56 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार साल 2024 की आखिरी सोमवती अमावस्या 30 दिसंबर 2024 को सोमवार के दिन मनाई जाएगी।

End of Feed