Som Pradosh Vrat January 2025: जनवरी का महीना चल रहा है। इस महीने का पहला प्रदोष व्रत 11 जनवरी को रखा जा चुका है और अब दूसरा प्रदोष व्रत पड़ेगा। ये व्रत भगवान शिव को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार जो भक्त सच्चे मन से प्रदोष व्रत रखता है उसके जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस महीने सोम प्रदोष व्रत पड़ रहा है जिसका महत्व बाकी दिनों में पड़ने वाले प्रदोष व्रत से ज्यादा माना जाता है। चलिए आपको बताते हैं प्रदोष व्रत की सही तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि।
सोम प्रदोष व्रत 2025 तिथि व मुहूर्त
| प्रदोष व्रत 2025 | 27 जनवरी 2025, सोमवार |
| प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्त 2025 | 06:24 PM से 08:34 PM |
| प्रदोष व्रत प्रारंभ | 26 जनवरी को 08:54 PM से |
| प्रदोष व्रत समाप्त | 27 जनवरी 2025 को 08:34 PM पर |
सोम प्रदोष व्रत पूजा विधि (Som Pradosh Vrat Puja Vidhi)
- प्रदोष व्रत के दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठ जाना चाहिए।
- इसके बाद स्नान आदि करने के बाद साफ वस्त्र धारण कर पूजा की तैयारी करनी चाहिए।
- भगवान शिव की पूजा में बेल पत्र, अक्षत, धूप, गंगा जल इत्यादि चीजों का जरूर इस्तेमाल करें।
- दिन भर व्रत रहें। फिर शाम में प्रदोष काल के समय एक बार फिर से शिव जी की पूजा करें।
- इस समय प्रदोष व्रत की कथा भी जरूर सुनें।
- साथ ही ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करते हुए भगवान शिव को जल चढ़ाएं।
- फिर प्रदोष व्रत की कथा सुनें।
सोम प्रदोष व्रत का महत्व (Som Pradosh Vrat Ka Mahatva)
सोमवार प्रदोष व्रत को ही सोम प्रदोष के नाम से जाना जाता है। कहते हैं जो कोई भी व्यक्ति सोम प्रदोष व्रत करता है उसे मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। सोमवार के दिन पड़ने वाले सोम प्रदोष व्रत को चंद्र प्रदोषम भी कहा जाता है। जिनकी कुंडली में चंद्रमा खराब हो उन्हें सोम प्रदोष व्रत जरूर रखना चाहिए इसके अलावा संतान प्राप्ति के लिए भी सोम प्रदोष व्रत फलदायी माना जाता है।
