Solar Eclipse 2025: सूर्य ग्रहण में गर्भवती महिला को क्या करना चाहिए, क्या नहीं करना चाहिए? यहां से जानें

Surya Grahan 2025: धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिष अनुसार ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव गर्भवती महिलाओं पर देखने को मिलता है। इसलिए चंद्र ग्रहण हो या सूर्य ग्रहण, प्रेग्नेंट महिलाओं को अपना खास ख्याल रखना चाहिए। यहां पर बताया गया है कि इस महीने जो सूर्य ग्रहण लग रहा है, उसमें गर्भवती महिलाएं क्या करें और क्या न करें।

Surya Grahan 2025: आज यानी21 सितंबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है। वैसे भारत से इस ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। बावजूद इसके जो भी गर्भवती महिलाएं हैं, वो ग्रहण के नियमों का पालन जरूर करती हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को क्या नहीं करना चाहिए और साथ ही क्या करना चाहिए, इसकी जानकारी भी दी गई है।

सूर्य ग्रहण में गर्भवती महिलाएं क्या करें, क्या न करें (pic credit: canva)

सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं न करें ये काम-

  • ग्रहण के समय घर से बाहर न निकलें
  • ग्रहण को सीधे न देखें
  • नुकीली वस्तुओं का प्रयोग न करें
  • ग्रहण काल में खाना न खाएं
  • सिलाई कढ़ाई न करें
  • मंदिर न जाएं और न ही भगवान को छुएं
  • भूलकर भी सोए नहीं

End of Feed