Mata Ke Bhajan Lyrics In Hindi (माता रानी के ढोलक वाले भजन, लिरिक्स हिंदी में): नवरात्रि के नौ दिनों में सुबह-शाम मां अंबे की पूरे विधि विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। इस दौरान माता के भजनों को भी खूब सुना जाता है। कई घरों में तो शाम के समय माता रानी के ढोलक वाले गीत गाए जाते हैं। कहते हैं जो भक्त सच्चे मन से नवरात्रि में मां दुर्गा की उपासना करता है उसक सारे कष्ट दूर हो जात हैं। यहां से आप माता रानी के भजन देख सकते हैं और लिरिक्स गुनगुना भी सकते हैं।
माता के भजन ढोलक वाले (Mata Ke Bhajan Dholak Wale Lyrics)
ऊंचे ऊंचे पहाड़ो पे मैया जी का बसेरा है, नीचे हम रहते है ऊपर मैया जी का डेरा है
मैया जी के द्वारे पे एक अंधा पुकार रहा, मैया अंधे को आंखे दो उसे तेरा ही सहारा है
ऊंचे ऊंचे पहाड़ो पे मैया जी का बसेरा है, नीचे हम रहते है ऊपर मैया जी का डेरा है
मैया जी के द्वारे पे कोढ़ी पुकार रहा, मैया कोढ़ी को काया दो उसे तेरा ही सहारा है
ऊंचे ऊंचे पहाड़ो पे मैया जी का बसेरा है, नीचे हम रहते है ऊपर मैया जी का डेरा है
मैया जी के द्वारे पे निर्धन पुकार रहा, मैया निर्धन को माया दो उसे तेरा ही सहरा है
ऊँचे ऊँचे पहाड़ो पे मैया जी का बसेरा है, निचे हम रहते है ऊपर मैया जी का डेरा है
मैया जी के द्वारे पे बांझन पुकार रही, मैया बांझन को बेटा दो उसे तेरा ही सहारा है
ऊंचे ऊंचे पहाड़ो पे मैया जी का बसेरा है, निचे हम रहते है ऊपर मैया जी का डेरा है
मैयाजी के द्वारे पे एक कन्या पुकारी रही, मैया कन्या को वर घर दो उसे तेरा ही सहारा है
ऊंचे ऊंचे पहाड़ो पे मैया जी का बसेरा है, निचे हम रहते है ऊपर मैया जी का डेरा है
मैया जी के द्वारे पे तेरे भगत पुकार रहे, मैया भगतो को दर्शन दो उन्हें तेरा ही सहारा है
ऊँचे ऊँचे पहाड़ो पे मैया जी का बसेरा है, निचे हम रहते है ऊपर मैया जी का डेरा है
मैया शेर पे चढ़के आजा लिरिक्स (Mata Ke Bhajan Lyrics In Hindi)
मैया शेर पे चढ़के आजा, तेरे भक्त खड़े हैं गली गली।
मैया कैसा जल है चढ़ाना, तेरे पूछे भगत जन गली गली,
मैया शेर पे चढ़के आजा, तेरे भक्त खड़े हैं गली गली।
मैया कैसा दीप जलाएं, तेरी रौशन हो जाए गली गली,
मैया शेर पे चढ़के आजा, तेरे भक्त खड़े हैं गली गली।
मैया कैसा भोग लगाएं, तेरी कृपा बरसे गली गली,
मैया शेर पे चढ़के आजा, तेरे भक्त खड़े हैं गली गली।
मैया कैसी भेटें गाएं, तेरे नाचे भगत जन गली गली,
मैया शेर पे चढ़के आजा, तेरे भक्त खड़े हैं गली गली।
मैया कैसा चोला चढ़ाएं, चोले की चमक जाए गली गली,
मैया शेर पे चढ़के आजा, तेरे भक्त खड़े हैं गली गली।
मैया कैसे तुझे मनाए, जयकारा गूँजे गली गली,
मैया शेर पे चढ़के आजा, तेरे भक्त खड़े हैं गली गली।
मैया शेर पे चढ़के आजा, तेरे भक्त खड़े हैं गली गली।
माता के भजन लिस्ट (Navratri Mata Ke Bhajan)
- चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है
- पवन उड़ा के ले गयी रे मेरी माँ की चुनरिया
- तू ही दुर्गा, तू ही भवानी
- मैं बालक तू माता
- मैया तार दे
- हमको ये तो बता दो ओ मैया तेरा जलवा कहा पे नही है
- मैया तेरी जय जय कार
- माता वैष्णो के आए नवरात्रे
- तुही मेरी मैया जी तू ही शेरावाली रे तेरे भगत खड़े दरबार
- माँ दिवाना जग है तेरा
- मेरी माँ के जैसा कोई दरबार नहीं
- मैया के दीवानों ने दरबारा सजाया है
- रुनझुन बाजे पायलिया मोरी मैया के पाँव में
- भर दो झोली मेरी शेरोवाली
- कांच ही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाये
- फूलो से अंगना सजाउंगी जब मैया मेरे घर आएगी
- मईया राणी के भवन में हम दिवाने हो गए
- प्यारा सजा है तेरा द्वार
- जय अंबे गौरी आरती
- तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये
- आ मा आ तुझे दिल ने पुकारा
नवरात्रि के 9 दिनों में माता रानी के ये भजर जरूर गुनगुनाए और सुने जाते हैं। जय माता दी।