सूर्य ग्रहण खत्म हो गया क्या (aaj Surya grahan kab khatam hoga): साल 2025 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 21 सितंबर की रात 11 बजे से लगा था। इसका समापन 22 सितंबर की सुबह हुआ है। आज से नवरात्र भी आरंभ हैं। ऐसे में जानना जरूरी है कि ग्रहण खत्म हुआ है कि नहीं। नवरात्र 2025 की कलश स्थापना से पहले ग्रहण का समापन हो गया है। देखें टाइम।
सूर्य ग्रहण खत्म हो गया क्या आज का
हां 22 सितंबर के सूर्य ग्रहण का समापन हो गया है। भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण की समाप्ति का समय आज सुबह 3:23 बजे था। यह रविवार, 21 सितंबर 2025 को रात 11 बजे से शुरू हुआ था। हालांकि भारत में यह दृश्य नहीं था।
सूर्य ग्रहण लगने का समय क्या था
- तारीख: रविवार, 21 सितंबर 2025
- सूर्य ग्रहण की शुरुआत का समय: रात 11:00 बजे IST
- सूर्य ग्रहण का पीक समय: सुबह 1:11 बजे IST (22 सितंबर)
- सूर्य ग्रहण की समाप्ति का समय: सुबह 3:23 बजे IST (22 सितंबर)
- सूर्य ग्रहण की अवधि: 4 घंटे से अधिक
क्या कलश स्थापना शुभ है
सूर्य ग्रहण के बाद 22 सितंबर को यानी आज कलश स्थापना है। यह मुहूर्त सूर्योदय के बाद है। ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक, भारत में ग्रहण दिखाई न देने की वजह से इस पर कोई प्रभाव नहीं है। शारदीय नवरात्र 2025 का घटस्थापना पहला मुहूर्त 22 सितंबर, सोमवार को 06:09 AM से 08:06 AM के बीच का है। 22 सितंबर का अभिजीत मुहूर्त 11:49 AM से 12:38 PM का है। इस समय भी कलश स्थापना की जा सकती है।
