Sita Navami Kab Hai 2025: सीता नवमी के शुभ अवसर पर कैसे करें पूजा, जानिए पूरी विधि विस्तार से यहां

Sita Navami Kab Hai 2025 (सीता नवमी कब है 2025): सीता नवमी का त्योहार देवी सीता के जन्म की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। जिसे सीता जयन्ती के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन विवाहित स्त्रियां व्रत रखती हैं और अपने पतियों की दीर्घायु की कामना करती हैं। जानिए इस साल ये पर्व कब मनाया जा रहा है।

Sita Navami Kab Hai 2025 (सीता नवमी कब है 2025): सीता नवमी या सीता जयन्ती का त्योहार वैशाख शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस दिन पुष्य नक्षत्र में माता सीता का जन्म हुआ था। इस दिन को जानकी नवमी के नाम से भी जाना जाता है। इस साल सीता नवमी 5 मई को मनाई जा रही है। वहीं अयोध्या में ये त्योहार 6 मई को मनाया जाएगा। चलिए जानते हैं सीता नवमी का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि क्या रहेगी।

Sita Navami Kab Hai 2025

सीता नवमी कब है 2025 (Sita Navami Kab Hai 2025)

सीता नवमी 5 मई 2025 को है। इस दिन शुभ मुहूर्त सुबह 10:58 से दोपहर 01:38 तक रहेगा। सीता नवमी मध्याह्न का क्षण दोपहर 12:18 है। नवमी तिथि का प्रारम्भ 05 मई 2025 को 07:35 बजे से होगा और समापन 06 मई 2025 को 08:38 बजे होगा।

End of Feed