Sindhi Teej 2024 Date: सिंधी तीजड़ी पर्व कब है 2024 में, जानिए कैसे मनाया जाता है ये त्योहार

Sindhi Teej 2024 Date: सिंधी समुदाय का तीजड़ी पर्व भाद्रपद कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। अमूमन ये त्योहार रक्षाबंधन के तीसरे दिन पड़ता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। चलिए जानते हैं इस साल सिंधी तीज या तीजड़ी पर्व कब है।

Sindhi Teej 2024 Date, Teejri 2024 Date: सिंधी समाज की महिलाएं कजरी तीज (Kajri Teej) के दिन तीजड़ी पर्व मनाती हैं। इस दिन महिलाएं परिवार की सुख-समृद्धि और पति की लंबी आयु के लिए उपवास रखती हैं। इस दिन तीजड़ी माता की पूजा की जाती है। इस व्रत से एक दिन पहले महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी रचाती हैं और फिर व्रत के दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर कुछ खा लेती हैं। जिससे पूरे दिन निर्जला उपवास अच्छे से हो सके। सूरज डूबने के बाद महिलाएं तीजड़ी माता की कथा सुनती हैं। चलिए जानते हैं इस साल सिंधी तीज कब है।

sindhi teej 2024 date

Sindhi Teej 2024 Date

सिंधी तीज कब है 2024 (Sindhi Teej 2024 Date)

इस साल सिंधी तीज 22 अगस्त को मनाई जाएगी। इस दिन भाद्रपद कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी। वहीं कई जगह इस दिन कजरी तीज का त्योहार मनाया जाएगा।

End of Feed