अध्यात्म

Shukra Gochar 2024 December:साल के अंत में शुक्र करेंगे दो बार गोचर, इन राशियों की बंद किस्मत का खुलेगा ताला, बरसेगा पैसा ही पैसा!

Shukra Gochar 2024 December: साल 2024 का समापन होने वाला है। इस साल के अंत में दिसंबर के महीने में शुक्र ग्रह दो बार अपनी राशि बदलेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि शुक्र के गोचर से किन राशि वालों की लॉटरी लगने वाली है।

Image

Shukra Gochar 2024 December

Shukra Gochar 2024 December: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन और वैभव का कारक माना जाता है। जिन जातक की कुंडली में शुक्र मजबूत होता है। उनको कभी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सारे ग्रह के निश्चित समय काल के बाद अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। साल 2024 के अंत में दिसंबर के महीने धन के दाता शुक्र दो बार अपनी राशि बदलेंगे। शुक्र के राशि परिवर्तन का असर सारी 12 राशियों पर पड़ेगा। कुछ राशि के जातक को इस गोचर से अद्भुत लाभ मिलेगा तो कुछ को हानि हो सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं दिसंबर के महीने में होने वाले शुक्र गोचर से किन राशि वालों को फायदा होगा।

दिसंबर में शुक्र कब- कब करेंगे गोचर

साल 2024 के अंत में दिसंबर के महीने में शुक्र ग्रह दो बार गोचर करेंगे। शुक्र का पहला गोचर 2 दिसंबर को दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर मकर राशि में होगा। वहीं दूसरा गोचर 28 दिसंबर मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में होगा।

इन राशि वालों को होगा लाभ

वृषभ राशि

शुक्र गोचर से वृषभ राशि के जातक को शुभ परिणाम मिलेंगे। इस गोचर से आपको धन का लाभ मिल सकता है। वहीं करियर में भी सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी हो सकती है। विवाह के भी योग बन सकते हैं। नौकरी में तरक्की की संभावना है।

तुला राशि

शुक्र गोचर तुला राशि के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। दिसंबर के महीने में इस राशि के जातक को काम में प्रमोशन मिल सकता है। वहीं बिजनेस में भी मनचाहा मुनाफा हो सकता है। परिवार में मांगलिक काम हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा।

मकर राशि

दिसंबर का महीना मकर राशि के लिए बहुत ही खास रहने वाला है। इस महीने में होने वाले शुक्र गोचर से आपको मनचाहे परिणाम देखने को मिलेंगे। धन का लाभ हो सकता है। किसी विदेश यात्रा पर जानें के योग बनेंगे। समाज में भी आपको मान- सम्मान प्राप्त होगा। किसी धार्मिक कार्य में भाग ले सकते हैं।

कुंभ राशि

शुक्र गोचर कुंभ राशि के जातक के लिए बहुत सारी खुश खबरी लेकर आएगा। इस समय में आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। इसके साथ ही पिछले जितने भी कर्जे थे वो सारे उतर जाएंगे। नौकरी में भी आपको बहुत सफलता मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लोगों को कोई नई अच्छी डील मिल सकती है। सेहत का भरपूर लाभ मिलेगा।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article