December 2024 Vrat Tyohar List: दिसंबर का महीना साल का आखिरी महीना होता है। इसके बाद जनवरी से नया साल शुरू हो जाता है। दिसंबर के महीने में बहुत सारे व्रत, त्योहार आते हैं। इस महीने में विवाह पंचमी, गीता जयंती और क्रिसमस जैसे खास पर्व आते हैं। इसके साथ ही इस महीने में एकादशी और प्रदोष का व्रत भी रखा जाएगा। इसी महीने में त्रिपुर भैरवी जयंती, धनु संक्रांति भी मनाई जाती है। ऐसे में आइए यहां जानें दिसंबर महीने के व्रत, त्योहार पूरी डेट के बारे में।
December 2024 Vrat Tyohar List (दिसंबर महीने के व्रत त्योहार की लिस्ट 2024)
| 01 दिसंबर 2024 | मार्गशीर्ष अमावस्या |
| 04 दिसंबर 2024 | विनायक चतुर्थी व्रत |
| 06 दिसंबर 2024 | विवाह पंचमी |
| 07 दिसंबर 2024 | चम्पा षष्ठी |
| 08 दिसंबर 2024 | भानु सप्तमी |
| 11 दिसंबर 2024 | मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती |
| 12 दिसंबर 2024 | मत्स्य द्वादशी |
| 13 दिसंबर 2024 | प्रदोष व्रत, अनंग त्रयोदशी |
| 14 दिसंबर 2024 | दत्तात्रेय जयंती |
| 15 दिसंबर 2024 | अन्नपूर्णा, त्रिपुर भैरवी जयंती, धनु संक्रांति, मार्गशीर्ष पूर्णिमा |
| 18 दिसंबर2024 | गणेश चतुर्थी व्रत |
| 23 दिसंबर 2024 | रुक्मिणी अष्टमी |
| 25 दिसंबर 2024 | क्रिसमस |
| 26 दिसंबर 2024 | सफला एकादशी |
| 27 दिसंबर 2024 | सुरुप द्वादशी |
| 28 दिसंबर 2024 | प्रदोष व्रत |
| 29 दिसंबर 2024 | शिव चतुर्दशी व्रत |
| 30 दिसंबर 2024 | हनुमान जयंती, अमावस्या |
December 2024 Shubh Muhurat (दिसंबर 2024 शुभ मुहूर्त)
दिसंबर के महीने में विवाह, नामकरण जैसे शुभ काम के बहुत सारे मुहूर्त हैं। इस महीने में 2, 3, 4, 5, 9, 10, 11, 13, 14, 15 दिसंबर को विवाह का शुभ मुहूर्त रहेगा। वहीं 5, 11, 18, 25, 26 दिसंबर का दिन नामकरण के लिए शुभ रहेगा।
