Shukra Pradosh Vrat: सितंबर का पहला शुक्र प्रदोष व्रत आज, जानें शुक्रवार प्रदोष व्रत की सही तारीख, मुहूर्त और पूजा की विधि

Shukra Pradosh Vrat: एक महीने में 2 प्रदोष व्रत होते हैं। हर महीने कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए प्रदोष व्रत किया जाता है। यहां से आप शुक्र प्रदोष व्रत की सही डेट, पूजा का मुहूर्त और पूजा की विधि जानें।

Shukra Pradosh Vrat: प्रदोष व्रत, हिन्दू धर्म में हर महीने की शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाने वाला एक महत्वपूर्ण व्रत है, जिसे भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए रखा जाता है। शुक्रवार के दिन पड़ने के कारण इसे शुक्र प्रदोष व्रत भी कहा जाएगा। शुक्र प्रदोष व्रत रखने से महादेव की कृपा बरसती है। खासतौर से इस व्रत को शादीशुदा जोड़े रखते हैं, जिससे पति-पत्नी में प्यार बना रहता है। इस व्रत को रखने से ग्रहों के बुरे प्रभाव को कम करता है। साथ ही इस दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना भी शुभ माना जाता है। अब सितंबर में शुक्र प्रदोष व्रत कब है, इसकी डेट को लेकर काफी कंफ्यूजन है। आप यहां से शुक्र प्रदोष व्रत की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि विस्तार में जान सकते हैं।

शुक्र प्रदोष व्रत डेट, मुहूर्त, पूजा विधि (pic credit: AI)

शुक्र प्रदोष व्रत तिथि (Shukra Pradosh Vrat 2025 Date)-

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 5 सतंबर को सुबह 4 बजकर 8 मिनट पर शुरू हो रही है। वहीं, इस तिथि का समापन 6 सितंबर को प्रातः 3 बजकर 12 मिनट पर होने जा रहा है। ऐसे में प्रदोष व्रत शुक्रवार 5 सितंबर को किया जाएगा।

End of Feed