Shukra Nakshatra Gochar 2026: 16 अप्रैल 2026 की रात 10 बजकर 19 मिनट पर शुक्र कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। ज्योतिष में शुक्र को धन, वैभव, सुख-सुविधा, प्रेम और कला का कारक माना जाता है। वहीं, कृत्तिका नक्षत्र सूर्य के प्रभाव में आता है, जो ऊर्जा, नेतृत्व और तेज का प्रतीक है। ऐसे में शुक्र और कृत्तिका का यह संयोजन कुछ राशियों के लिए लाभकारी रहेगा, जबकि कुछ राशियों को थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत होगी।
शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन का असर
शुक्र के कृत्तिका नक्षत्र में जाने का प्रभाव (Effect of Shukra in Krittika)
शुक्र जब कृत्तिका नक्षत्र में आते हैं, तो व्यक्ति के जीवन में भौतिक सुखों की इच्छा बढ़ती है, लेकिन साथ ही निर्णय लेने में जल्दबाजी भी हो सकती है। यह समय रिश्तों और पैसों के मामलों में संतुलन बनाए रखने का होता है। जहां सही दिशा में प्रयास सफलता दिला सकता है, वहीं लापरवाही नुकसान भी दे सकती है।
इन राशियों को होगा लाभ (Beneficial Zodiac Signs)
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के लिए यह गोचर आत्मविश्वास और आकर्षण बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी पर्सनैलिटी में निखार आएगा और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह समय अनुकूल रहेगा। रिश्तों में भी मधुरता बढ़ेगी और आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। आपको धन लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी और बिजनेस में सफलता के योग बनेंगे। आपकी लाइफस्टाइल में सुधार आएगा और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। यह समय निवेश और नए प्लान बनाने के लिए भी अच्छा रहेगा।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के लिए यह गोचर करियर और सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि करने वाला होगा। आपके काम की सराहना होगी और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अगर आप लंबे समय से प्रमोशन या नई जिम्मेदारी का इंतजार कर रहे हैं, तो अब आपको अच्छी खबर मिल सकती है। यह समय आपको नई पहचान दिलाने वाला रहेगा।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के लोगों के लिए यह गोचर आर्थिक लाभ और स्थिरता लेकर आएगा। आपके काम में प्रगति होगी और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं और निवेश से फायदा होने के संकेत हैं। यह समय मेहनत का फल देने वाला रहेगा।
इन राशियों को रहना होगा सावधान (Unfavorable Zodiac Signs)
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के लोगों को इस दौरान भावनात्मक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तों में गलतफहमी हो सकती है और छोटी-छोटी बातों पर विवाद बढ़ सकता है।
उपाय: शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र दान करें और माता लक्ष्मी की पूजा करें।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के लिए यह समय खर्च बढ़ाने वाला हो सकता है। अनावश्यक खर्चों से आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। साथ ही रिश्तों में भी थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है।
उपाय: 'ॐ शुक्राय नमः' मंत्र का रोज 108 बार जाप करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लोगों को इस दौरान करियर और निजी जीवन में थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है। निर्णय लेने में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है।
उपाय: शुक्रवार को चावल और दूध का दान करें।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
