अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : इन 6 राशियों पर माता लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, आज होगा भारी धनलाभ

Aaj Ka Rashifal (17 April 2026) आज का राशिफल : आज वैशाख अमावस्या का दिन है। आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आइए राशिफल से जानते हैं।

Image

17 अप्रैल का राशिफल aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal (17 April 2026) आज का राशिफल : आज वैशाख अमावस्या है। गंगा स्नान, दान व पितृ तर्पण का उत्तम अवसर है। सूर्योदय के समय चन्द्रमा मीन में है और दोपहर 12 बजकर 02 मिनट के बाद मेष राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु मिथुन में, शनि व मंगल मीन में रहेंगे। चन्द्रमा-सूर्य की युति दोपहर के बाद शुभ फल देगी। आज भैरव उपासना, श्री विष्णु पूजा, श्री सूक्त पाठ और दान-पुण्य विशेष फलदायी रहेगा। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

मेष राशि का आज का राशिफल

दोपहर 12:02 के बाद चन्द्रमा और सूर्य का आपकी ही राशि में गोचर आपको नई ऊर्जा और आत्मविश्वास देगा। करियर में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक मामलों में नए अवसर सामने आएंगे, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और आप रिश्तों को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। लव लाइफ में खुशी और संतुलन बना रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी कमजोरी या थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम जरूर करें।

आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें व तिल तथा चावल का दान करें।

शुभ रंग - पीला व लाल

भाग्य प्रतिशत - 65%

वृषभ राशि का आज का राशिफल

दोपहर के बाद चन्द्रमा द्वादश भाव में जाएगा, जिससे खर्च बढ़ सकते हैं और मानसिक तनाव भी रह सकता है। बिजनेस में किसी नई डील को लेकर सावधानी रखें और किसी भी तरह के विवाद से बचें। ऑफिस में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लें। लव लाइफ सामान्य रहेगी और पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन नींद पूरी लेना जरूरी है।

आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग - नीला व हरा

भाग्य प्रतिशत - 75%

मिथुन राशि का आज का राशिफल

दोपहर के बाद चन्द्रमा एकादश भाव में आकर आय के नए रास्ते खोलेगा। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है और बिजनेस में लाभ मिलेगा। जॉब में नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन किसी पर अधिक भरोसा करने से बचें। निवेश के लिए दिन ठीक है, खासकर सोना-चांदी में। लव लाइफ में खुशी रहेगी, लेकिन छोटी बातों पर बहस से बचें।

आज का उपाय - सुंदरकांड का पाठ करें व अनार का दान करें।

शुभ रंग - हरा व सफेद

भाग्य प्रतिशत - 70%

कर्क राशि का आज का राशिफल

दोपहर के बाद चन्द्रमा दशम भाव में जाकर करियर में सुधार के संकेत देगा। जॉब चेंज का प्रयास कर रहे हैं तो अभी थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा। बिजनेस में धीरे-धीरे प्रगति होगी। निवेश करने के लिए दिन ठीक है, खासकर रियल एस्टेट में। लव लाइफ अच्छी रहेगी और पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

आज का उपाय - श्री गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें व सप्त अन्न का दान करें।

शुभ रंग - पीला व लाल

भाग्य प्रतिशत - 70%

सिंह राशि का आज का राशिफल

आज भाग्य आपका साथ देगा और करियर में नए अवसर मिलेंगे। जॉब में बदलाव की सोच रहे हैं तो सही दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। छात्रों के लिए दिन मेहनत करने का है, सफलता मिलेगी। लव लाइफ में स्थिरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन समय का सही उपयोग करना जरूरी है।

आज का उपाय - श्री आदित्यह्रदयस्तोत्र का पाठ करें व सात अन्न का दान करें।

शुभ रंग - पीला व नारंगी

भाग्य प्रतिशत - 80%

कन्या राशि का आज का राशिफल

दोपहर के बाद चन्द्रमा अष्टम भाव में रहेगा, जिससे थोड़ी चिंता या असमंजस हो सकता है। बिजनेस में कोई बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें। नौकरी में धीरे-धीरे सुधार होगा। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और पुरानी परेशानियों से राहत मिलेगी।

आज का उपाय - भगवान शिव जी की उपासना करें तथा चावल का दान करें।

शुभ रंग - पीला व सफेद

भाग्य प्रतिशत - 65%

तुला राशि का आज का राशिफल

दोपहर के बाद चन्द्रमा सप्तम भाव में आकर रिश्तों को मजबूत करेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी और नए अवसर सामने आएंगे। जॉब में प्रमोशन के योग बन सकते हैं। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी और पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। खर्च थोड़ा बढ़ सकता है, ध्यान रखें।

आज का उपाय - पार्थिव शिवलिंग पूजन करें व सात अन्न का दान करें।

शुभ रंग - सफेद व आसमानी

भाग्य प्रतिशत - 80%

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

आज काम के क्षेत्र में प्रगति होगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। बिजनेस में लाभ मिलेगा और निवेश के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। लव लाइफ में थोड़ी भावनात्मक स्थिति बन सकती है, लेकिन संभाल लेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

आज का उपाय - भगवान श्री गणेश जी की उपासना करें व अन्न दान करें।

शुभ रंग - लाल व पीला

भाग्य प्रतिशत - 70%

धनु राशि का आज का राशिफल

दोपहर के बाद चन्द्रमा पंचम भाव में आकर छात्रों और प्रेम जीवन के लिए अच्छा समय देगा। जॉब में तरक्की के योग हैं और रुका हुआ धन मिल सकता है। बिजनेस में लाभ होगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

आज का उपाय - पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें व तिल व चावल का दान करें।

शुभ रंग - पीला व नारंगी

भाग्य प्रतिशत - 75%

मकर राशि का आज का राशिफल

आज करियर और बिजनेस दोनों में सुधार होगा। जॉब में आपकी स्थिति मजबूत होगी और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें व तिल व उड़द का दान करें।

शुभ रंग - हरा व नीला

भाग्य प्रतिशत - 70%

कुम्भ राशि का आज का राशिफल

आज काम का दबाव ज्यादा रहेगा, लेकिन मेहनत का फल मिलेगा। बिजनेस में रुका हुआ धन मिल सकता है। परिवार में थोड़ा तनाव हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर बोलें। लव लाइफ सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

आज का उपाय - भैरव उपासना करें व तिल का दान करें।

शुभ रंग - नीला व हरा

भाग्य प्रतिशत - 60%

मीन राशि का आज का राशिफल

दोपहर के बाद चन्द्रमा द्वितीय भाव में आकर आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। जॉब में प्रगति होगी और बिजनेस में लाभ मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

आज का उपाय - सुंदरकांड का पाठ करें व हनुमान जी की उपासना करें।

शुभ रंग - पीला व सफेद

भाग्य प्रतिशत - 75%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article