अध्यात्म

Shukra Gochar 2024: आज धनु राशि में शुक्र के गोचर से इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन की होगी बरसात

Shukra Gochar 2024: प्रेम और विलासिता का ग्रह शुक्र 7 नवंबर 2024 को सुबह 03 बजकर 21 मिनट पर धनु राशि में गोचर कर चुका है। ज्योतिष अनुसार इस गोचर से 4 राशियों की किस्मत चमकने जा रही है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Image

Shukra Gochar 2024

Shukra Gochar 2024: शुक्र एक शुभ ग्रह माना जाता है। कहते हैं जिसकी कुंडली में ये ग्रह मजबूत होता है उसके जीवन में धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती। 7 नवंबर को शुक्र धनु राशि में प्रवेश कर गए हैं। इस राशि में शुक्र का गोचर 4 राशि वालों की जिंदगी बदल देगा। इन राशि के लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी।

मेष राशि (Mesh Rashi)

शुक्र के इस गोचर से सलाहकार, काउंसलिंग और शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की तरक्की होगी। आप अपने क्षत्र में अच्छी प्रगति पाएंगे। विदेश यात्रा का भी मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।

मिथुन राशि (Mithun Rashi)

शुक्र के गोचर से मिथुन राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। लव लाइफ में भी अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। नए काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा रहेगा।

सिंह राशि (Singh Rashi)

शुक्र के गोचर से सिंह राशि वालों की भी किस्मत चमक जाएगी। अटके हुए काम पूरे होंगे। प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन के लिए भी अनुकूल समय है। कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे। नौकरी में प्रमोशन के भी प्रबल आसार हैं।

वृश्चिक राशि (Vrischika Rashi)

शुक्र के धनु राशि में गोचर करने पर आप आर्थिक रूप से समृद्ध होंगे। धन लाभ होने की प्रबल उम्‍मीद है। आपके घर-परिवार में भी सुख-शांति आएगी। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। अटका हुआ धन प्राप्त होगा।

(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article