आचार्य चाणक्य ने मानव समाज के कल्याण के लिए कई ऐसी बातें बताई हैं जिन्हें अपनाकर जीवन में सुख-शांति लाई जा सकती है। चाणक्य ने अपनी एक नीति में उन तीन गलतियों का जिक्र किया है जो पूरे परिवार को बर्बाद कर देती हैं। जानिए ये कौन सी गलतियां हैं।
आचार्य चाणक्य अनुसार जिस घर में कलह का माहौल रहता है वहां खुशहाली नहीं रहती। मां लक्ष्मी भी ऐसे घर से चली जाती है।
जिस घर में ईश्वर का नाम नहीं लिया जाता है वहां कभी भी खुशहाली नहीं रहती। ऐसे परिवार में हमेशा नकारात्मकता रहती है।
जो घर गंदे रहते हैं और हमेशा सामान इधर-उधर बिखरा रहता है। वहां पर मां लक्ष्मी कभी नहीं टिकतीं। ऐसे परिवार बहुत जल्द ही बर्बाद हो जाते हैं। क्योंकि मां लक्ष्मी को गंदे घर बिल्कुल भी पसंद नहीं होते।
बर्बाद होने से बचना चाहते हैं तो घर में हमेशा सुख-शांति बनाए रखें। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और सुबह-शाम ईश्वर की अराधना करें।