अध्यात्म

Shukra Gochar 2023: शुक्र का कर्क राशि में गोचर, इन 4 राशियों को देगा अपार लाभ!

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated May 25, 2023, 07:00 AM IST

Shukra Gochar 2023: शुक्र 30 मई को कर्क राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में शुक्र 7 जुलाई तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद सिंह राशि में प्रवेश कर जायेंगे। जानिए शुक्र के गोचर से किन राशियों की चमकेगी किस्मत।

Image

Shukra Gochar 2023: शुक्र के गोचर से इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Shukra Gochar 2023: शुक्र 30 मई 2023 की शाम 7 बजकर 29 मिनट पर कर्क राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष में शुक्र को प्यार, रोमांस और विलासिता का कारक ग्रह माना जाता है। कुंडली में इस ग्रह की मजबूत स्थिति व्यक्ति को धनवान और सफल बनाती है। वहीं अगर शुक्र कमजोर हैं तो व्यक्ति तमाम आर्थिक परेशानियां झेलता है। बृहस्पति के बाद शुक्र दूसरा सबसे शुभ ग्रह माना जाता है। इस ग्रह का राशि परिवर्तन काफी जल्दी होता है। सिर्फ 23 दिनों की अवधि में ही शुक्र एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश कर जाते हैं। जानिए शुक्र का राशि गोचर किन राशियों को लाभ पहुचाएगा।

मेष राशि (Aries Horoscope)

इस राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर शुभ रहेगा। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकेंगे। संपत्ति, वाहन या किसी महत्वपूर्ण चीज की खरीदारी कर सकते हैं। नौकरी में तरक्की के आसार हैं। सैलरी बढ़ सकती है। पदोन्नति की भी संभावना है। आपके जीवन में खुशियां आएंगी। बिजनेस में आपको मेहनत का फल मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

इस दौरान आपकी कमाई बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं। पार्टनर के साथ रिश्ता काफी मजबूत हो जाएगा। खर्चों में वृद्धि होगी। जिस कारण धन की बचत करने में असफल रह सकते हैं। लेकिन इस अवधि में जरूरतें आराम से पूरी होती रहेंगी।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

बिजनेस और नौकरी में तरक्की मिलेगी। आर्थिक पक्ष काफी ज्यादा मजबूत रहेगा। निवेश के लिए समय अच्छा है। बिजनेस में मुनाफा कमा पाने में आप सफल रहेंगे। कई बड़े-बड़े लोगों से संपर्क बनेंगे। प्रमोशन मिलने की भी संभावना है।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

मकर राशि वालों पर धन की वर्षा होगी। शुक्र का गोचर आपको लाभ देगा। अच्छा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। संपत्ति की भी खरीदारी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सफलता मिलेगी।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article