Shukra Ast In Mesh Rashi 2024: शुक्र ग्रह 28 अप्रैल 2024 की सुबह 7 बजकर 27 मिनट पर मेष राशि में अस्त हो रहा है। इस ग्रह के अस्त होने से 5 राशि वालों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खासतौर से आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। इसलिए शुक्र ग्रह के अस्त होने की अवधि में आपको पैसों के मामले में थोड़ा सतर्क रहना होगा। जानिए ये कौन सी राशियां हैं जिनके लिए शुक्र का अस्त होना अशुभ संकेत दे रहा है।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र का अस्त होना अशुभ संकेत दे रहा है। इस दौरान आप अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने में असफल रहेंगे। सेहत भी बिगड़ सकती है। स्वास्थ्य पर काफी पैसा खर्च होने के संकेत मिल रहे हैं। खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत होगी।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के अचानक से खर्चे बढ़ जाएंगे। धन हानि के भी योग बन रहे हैं। आपको इस अवधि में किसी से उधार तक लेना पड़ सकता है। बेहतर होगा पैसा सिर्फ जरूरतों की ही चीज पर खर्च करें।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों को शुक्र के अस्त होने की अवधि में संभलकर चलने की जरूरत पड़ेगी। खर्चों में अचानक से वृद्धि देखने को मिलेगी। बचत कर पाने में असफल रहेंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों को खर्चों पर लगाम लगानी होगी। सिर्फ जरूरत की चीजों पर ही पैसा खर्च करें अन्यथा कर्ज लेना पड़ेगा।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए भी शुक्र का अस्त होना अशुभ साबित होगा। धन की हानि के योग बन रहे हैं। पैसों के मामले में बेहद सतर्क रहना होगा।
