Weekly Horoscope 22-28 April 2024: इस वीक मेष व सिंह राशि के जातक व्यावसायिक कार्यों की सफलता से प्रसन्न रहेंगे। मेष तथा मीन के राजनीतिज्ञ लोग सफल रहेंगे। मिथुन तथा वृष के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। सिंह, धनु तथा मीन के जातक धन प्राप्ति से प्रसन्न रहेंगे। वृष, कर्क तथा सिंह की लव लाइफ बेहतर रहेगी। आइये जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल...
Weekly Horoscope In Hindi
मेष साप्ताहिक राशिफल (22-28 अप्रैल 2024)
किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। राजनीति में उन्नति की संभावना रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आई टी और मीडिया फील्ड के लोग सफल रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। हेल्थ से परेशानी हो सकती है। सफेद रंग शुभ है। हनुमान जी का ध्यान करते रहें।
वृषभ साप्ताहिक राशिफल (22-28 अप्रैल 2024)
व्यवसाय में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। धन का आगमन हो सकता है। लव लाइफ में छोटी बातों को इगो मत बनाएं। नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें। शिव उपासना करें।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल (22-28 अप्रैल 2024)
उच्चाधिकारियों के सहयोग से कोई बड़ा कार्य सिद्ध कर लेंगे। धन व्यय की संभावना रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण होगा। प्यार के लिए समय निकाल ही लेंगे। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा। हेल्थ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।
कर्क साप्ताहिक राशिफल (22-28 अप्रैल 2024)
संघर्ष पूर्ण समय रहेगा। एम बी ए और बी टेक के छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी और फ़िल्म से सम्बद्ध जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। शिव उपासना करें। सफेद रंग शुभ है।
सिंह साप्ताहिक राशिफल (22-28 अप्रैल 2024)
छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। मीडिया और आईटी फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन की प्राप्ति हो सकती है। सफेद रंग शुभ है। हेल्थ अच्छी रहेगी।राजनीति में सफलता मिलेगी। पारिवारिक तनाव हो सकता है। सूर्योपासना करें। गाय को पालक खिलाएं।
कन्या साप्ताहिक राशिफल (22-28 अप्रैल 2024)
व्यवसाय में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। उच्चाधिकारी से प्राप्त सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा। आई टी और मैनेजमेंट फील्ड के लोग आज संघर्ष के बाद ही कार्य पूर्ण कर पाएंगे। जॉब में पदोन्नति के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में समस्याएं आती रहेंगी। श्री विष्णु जी का ध्यान करते रहें।
तुला साप्ताहिक राशिफल (22-28 अप्रैल 2024)
राजनीति से सम्बद्ध जातक सफल रहेंगे। आई टी, मीडिया और बैंकिंग फील्ड में कार्य करने वाले जातक सफल रहेंगे। लव लाइफ सफल रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। उदर विकार से कष्ट संभव रहेगा। नीला रंग समृद्धि कारक है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (22-28 अप्रैल 2024)
राजनीति तथा प्रशासन से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। जॉब में सफलता मिलेगी। प्रेम भरा दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। लव लाइफ में सुहाने सफर का एक अलग आनन्द है। धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। बीपी के रोगी सावधानी बरतें। सफेद रंग प्रगतिकारक है। गुड़ व लाल वस्त्र का दान करें।
धनु साप्ताहिक राशिफल (22-28 अप्रैल 2024)
धनु- राजनीतिज्ञों के लिए सफलता भरा दिन है। बहुत दिनों से रुके कार्य के पूर्ण होने से मन हर्षित रहेगा। बहुत दिनों से रुका कार्य पूर्ण कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। सफेद रंग शुभ है। हेल्थ से परेशानी रहेगी। बहते जल में तांबे की कोई छोटी वस्तु प्रवाहित करें। तिल दान करें।
मकर साप्ताहिक राशिफल (22-28 अप्रैल 2024)
मकर- राजनीति तथा प्रशासन से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आईटी और मीडिया के जॉब में संघर्ष रहेगा। किसी विवाद से दूर रहने का समय है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। तिल व उड़द का दान करें। हनुमान जी की पूजा करें।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल (22-28 अप्रैल 2024)
व्यवसाय में आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। धन की प्राप्ति की संभावना रहेगी। आई टी, बैंकिंग और मीडिया से जुड़े जातक अपनी मेहनत से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न करेंगे। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। लव लाइफ शानदार रहेगी। नीला तथा सफेद आपका शुभ रंग है। हेल्थ अच्छी रहेगी। भगवान शिव जी की पूजा करें।
मीन साप्ताहिक राशिफल (22-28 अप्रैल 2024)
छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। शुगर व बीपी से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। अपने लव पार्टनर को आज पर्याप्त समय देंगे। जीवन साथी के हेल्थ से चिंतित रहेंगे।स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। सफेद रंग शुभ है। श्रीरामरक्षास्तोत्र का पाठ करें। धार्मिक पुस्तक दान करें।
