आज का शुभ रंग, अंक, समय (Aaj Ka Shubh Rang, Ank, Samay, Muhurat, Pahar): आज सावन अधिक मास की पंचमी तिथि है जो सुबह 11 बजकर 44 मिनट तक रहेगी इसके बाद षष्ठी लग जाएगी। नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी रहेगा। सूर्य देव कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं और चंद्र देव कन्या राशि में स्थित हैं। आज तीन शुभ योगों का संयोग रहेगा। जिनमें से सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा। वहीं रवि योग और अमृत सिद्धि योग शाम 7 बजकर 47 मिनट से शुरू होकर अगले दिन सुबह 5 बजकर 38 मिनट तक रहेंगे। अब जानिए आज का शुभ रंग, अंक, उपाय, दान, पूजा समय, मंत्र इत्यादि।
Today's Lucky Number, Color, Mantra, Upay, Daan, Time
आज का शुभ रंग
आज का शुभ रंग नारंगी, हरा व आसमानी है। आज अगर इस रंग के कपड़े पहनते हैं तो आपको विशेष लाभ मिलेगा। आपका दिन सकारात्मक रहेगा। आपका व्यक्तित्व खूब निखरेगा।
आज का शुभ योग
आज का शुभ योग दोपहर 12 बजे से 12:55 बजे तक रहेगा। इस समय में आप कोई भी शुभ काम कर सकते हैं।
आज का शुभ अंक
आज का शुभ अंक 04, 06 और 08 है। अगर आप किसी भी काम में आज इन तीन में से किसी भी नंबर को चुनते हैं तो आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी।
आज का मंत्र
'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' आज सुबह-सुबह इस मंत्र का जाप आपको हर काम में सफलता दिलाएगा।
आज का दान
आज गुड़ और चावल का दान आपको विशेष लाभ देगा।
आज का उपाय
गाय को पालक खिलाएं। अपने पास अपराजिता का पुष्प रखें।
प्रातः पूजा समय
आज सुबह की पूजा का शुभ समय 05:50 से 07 बजे तक रहेगा।
सायंकाल पूजा समय
आज शाम की पूजा का समय सुबह 06 से 07:30 बजे तक रहेगा।
आज क्या करें
आज घर से खीर या दही खाकर निकलें। इससे दिन अच्छा गुजरेगा।
आज क्या न करें
आज असत्य बोलने से बचें। तभी आपको किसी भी कार्य में सफलता मिलेगी।
