Sri Ram Mantra for Ram Navami Puja (श्री राम के मंत्र, राम नवमी के पूजा मंत्र): रामनवमी पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के तौर पर मनाया जाता है। यह हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को सेलिब्रेट किया जाता है। इस बार रामनवमी 30 मार्च को है। कहते हैं रामनवमी के दिन विधिपूर्वक प्रभु श्रीराम की पूजा करने से सारे दुख संकट दूर होते हैं। जीवन में सकारात्मकता आती है। इस दिन भगवान राम के साथ माता सीता, भगवान हनुमान और लक्ष्मण जी की पूजा होती है। भगवान राम की पूजा करने के साथ श्री रामचरितमानस का पाठ भी करते हैं। पूजा मंत्रों के बिना अधूरी मानी जाती है। आइए जानते हैं प्रभु श्रीराम की पूजा के समय किन मंत्रों का जाप करने का विधान है।
Shri Ram Mantra in Hindi
Sri Ram ke Mantra, राम नवमी के मंत्र
सर्वार्थसिद्धि श्री राम ध्यान मंत्र-
ॐ आपदामप हर्तारम दातारं सर्व सम्पदाम, लोकाभिरामं श्री रामं भूयो भूयो नामाम्यहम ! श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः !
चहुओर सफलता के लिए-
" ॐ राम ॐ राम ॐ राम ह्रीं राम ह्रीं राम श्रीं राम श्रीं राम - क्लीं राम क्लीं राम। फ़ट् राम फ़ट् रामाय नमः ।
प्रतिदिन प्रभु के स्मरण हेतु-
|| श्री राम जय राम जय जय राम ||
मनोकामना पूर्ति हेतु-
|| श्री रामचन्द्राय नमः ||
विपत्ति में रक्षा हेतु-
|| राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे । सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने ||
मुक्ति और प्रभु प्रेम हेतु-
|| नाम पाहरु दिवस निसि ध्यान तुम्हार कपाट ||
|| लोचन निजपद जंत्रित जाहि प्राण केहि बाट ||
राम नाम है महा मंत्र
भगवान राम की महिमा अपरंपार मानी जाती है। यूं तो प्रभु श्रीराम का नाम स्वयं में ही एक महामंत्र है। अन्य नामों की अपेक्षा राम नाम हजार नामों के समान माना जाता है। कहते हैं, राम जी के मंत्रों के जप से ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति होती है। बता दें, राम मंत्र को तारक मंत्र भी कहा जाता है। इसे जपने से सभी दुःखों का नाश होता है।
