अध्यात्म

Ram Navami 2023: रामनवमी पर रामचरितमानस के इन दोहे और चौपाई का करें पाठ, मंगल जीवन का मिलेगा वरदान

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Mar 30, 2023, 09:10 AM IST

Ram Navami 2023 Ramcharitmanas ki Chaupai and Dohe in Hindi: चैत्र शुक्ल नवमी यानी नवरात्रि के नौंवे दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। इस दिन को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है और प्रभु राम की पूजा आराधना की जाती है। इस अवसर पर रामचरितमानस के इन दोहे और चौपाई का पाठ करने से जीवन में सब मंगल होता है और भगवान राम का आशीष मिलता है।

Image

Ram Navami 2023: रामनवमी पर रामचरितमानस के इन दोहे और चौपाई का करें पाठ, मंगल जीवन का मिलेगा वरदान

Ram Navami 2023 Ramcharitmanas ki Chaupai and Dohe in Hindi: चैत्र शुक्ल नवमी यानी नवरात्रि के नौंवे दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। नवरात्रि के नौंवे दिन एक तरफ मां दुर्गा के नौंवे स्वरूप माता सिद्धिदात्री (Navratri 2023 day 9) की पूजा होती है, वहीं दूसरी तरफ इस दिन को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह दिन प्रभु राम को समर्पित है और इस दिन उनकी पूजा आराधना की जाती है। इस अवसर पर रामचरितमानस के दोहे और चौपाई का पाठ करने से जीवन में सब मंगल होता है और भगवान राम का आशीष मिलता है।

रामचरितमानस अवधी भाषा में गोस्वामी तुलसीदास द्वारा 16वीं सदी में रचित प्रसिद्ध ग्रन्थ है। इसकी रचना में 2 वर्ष 7 माह 26 दिन का समय लगा था। रामचरितमानस में गोस्वामी जी ने रामचन्द्र के निर्मल एवं विशद चरित्र का वर्णन किया है। रामचरितमानस को गोस्वामी जी ने सात काण्डों में विभक्त किया है। इन सात काण्डों के नाम हैं - बालकाण्ड, अयोध्याकाण्ड, अरण्यकाण्ड, किष्किन्धाकाण्ड, सुन्दरकाण्ड, लंकाकाण्ड (युद्धकाण्ड) और उत्तरकाण्ड। ऐसी मान्यता है कि कलियुग में जो मनुष्य रामचरित मानस के दोहे और चौपाइयों का पाठ करता है, उसके पाप नष्ट होते हैं।

Ramcharitmanas ki Chaupai and Dohe in Hindi

मंगल भवन अमंगल हारी

द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी

'कवन सो काज कठिन जग माही।

जो नहीं होइ तात तुम पाहीं।।'

होइहि सोइ जो राम रचि राखा।

को करि तर्क बढ़ावै साखा॥

Ramcharitmanas ki Chaupai in Hindi

'रामकथा सुन्दर कर तारी।

संशय बिहग उड़व निहारी।।'

'मामभिरक्षय रघुकुल नायक।

धृतवर चाप रुचिर कर सायक।।'

Ramcharitmanas ke Dohe in Hindi

'सुनि प्रभु वचन हरष हनुमाना।

सरनागत बच्छल भगवाना।।'

हो, जाकी रही भावना जैसी

प्रभु मूरति देखी तिन तैसी

Ram Navami 2023 ke Dohe

'राजीव नयन धरें धनु सायक।

भगत बिपति भंजन सुखदायक।।'

रघुकुल रीत सदा चली आई

प्राण जाए पर वचन न जाई

Happy Ram Navami 2023 wishes in hindi

'दैहिक दैविक भौतिक तापा।

राम राज नहिं काहुहिं ब्यापा।।'

'बिस्व भरन पोषन कर जोई।

ताकर नाम भरत अस होई।।'

'गुरु गृह गए पढ़न रघुराई।

अल्पकाल विद्या सब आई।।'

Ram Navami wishes in hindi

'जे सकाम नर सुनहिं जे गावहिं।

सुख संपत्ति नानाविधि पावहिं।।'

'बयरू न कर काहू सन कोई।

रामप्रताप विषमता खोई।।'

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article