अध्यात्म

Shri Durga Stuti Lyrics: चैत्र नवरात्रि पर करें दुर्गा स्तुति, यहां देखें पूरा लिरिक्स

Shri Durga Stuti Lyrics: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्रि के दौरान माता के भक्त माता की खास पूजा करेंगे। इस समय में दुर्गा स्तुति का पाठ करना बहुत ही लाभकारी माना जाता है। यहां पढ़ें दुर्गा स्तुति लिरिक्स हिंदी में।

Image

Shri Durga Stuti Lyrics

Shri Durga Stuti Lyrics: मां दुर्गा की पूजा बिना दुर्गा स्तुति के पूरी नहीं मानी जाती है। नवरात्रि की पूजा के दौरान दुर्गा स्तति का पाठ करना शुभ माना जाता है । ऐसी मान्यता है कि मां दुर्गा की स्तुति करने से मां अपने भक्त पर प्रसन्न होती हैं और उन्हें मनचाहा वर देती हैं। माता दुर्गा की इस स्तुति को कष्टों से मुक्त करने वाला माना गया है। जो भी भक्त माता दुर्गा की इस स्तुति का सच्चे मन से पाठ करता है। उसके सारे संकट दूर हो जाते हैं। नवरात्रि की पूजा के समय इस स्तुति का पाठ अवश्य करना चाहिए। यहां पढ़ें दुर्गा स्तुति लिरिक्स।

Shri Durga Stuti Lyrics (दुर्गा स्तुति लिरिक्स)

जय जग जननी आदि भवानी

जय महिषासुर मारिणी मां

उमा रमा गौरी ब्रह्माणी

जय त्रिभुवन सुख कारिणी मां

हे महालक्ष्मी हे महामाया

तुम में सारा जगत समाया

तीन रूप तीनों गुण धारिणी

तीन काल त्रैलोक बिहारिणी

हरि हर ब्रह्मा इंद्रादिक के

सारे काज संवारिणी माँ

जय जग जननी आदि भवानी

जय महिषासुर मारिणी मां

शैल सुता मां ब्रह्मचारिणी

चंद्रघंटा कूष्मांडा मां

स्कंदमाता कात्यायनी माता

शरण तुम्हारी सारा जहां।।

कालरात्रि महागौरी तुम हो

सकल रिद्धि सिद्धि धारिणी मां

जय जग जननी आदि भवानी

जय महिषासुर मारिणी मां

अजा अनादि अनेका एका

आद्या जया त्रिनेत्रा विद्या

नाम रूप गुण कीर्ति अनंता

गावहिं सदा देव मुनि संता।

अपने साधक सेवक जन पर

सुख यश वैभव वारिणी मां

जय जगजननी आदि भवानी

जय महिषासुर मारिणी मां।।

दुर्गति नाशिनी दुर्मति हारिणी दुर्ग निवारण दुर्गा मां

भवभय हारिणी भवजल तारिणी सिंह विराजिनी दुर्गा मां

पाप ताप हर बंध छुड़ाकर जीवो की उद्धारिणी मां

जय जग जननी आदि भवानी जय महिषासुर मारिणी मां

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article