अध्यात्म

Ram Ji Ki Puja Vidhi: श्री राम मन्दिर के प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्ष गांठ पर घर पर ऐसे करें भगवान राम की पूजा व आराधना

Ram Ji Ki Puja Vidhi, Pran Pratishtha Anniversary 2025: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर घरों में शाम को दीपावली की तरह दीपकों से घर को सजाएं। अच्छे पकवान बनाएं। पूरे रात दीपक की लौ जलती रहे।

Image

Shree Ram Puja Vidhi In Hindi

Ram Ji Ki Puja Vidhi, Pran Pratishtha Anniversary 2025: 11 जनवरी 2025 को राम मंदिर की पहली वर्षगांठ मनाई जा रही है। इस मौके पर जो भक्त राम मंदिर नहीं जा पाए हैं वो घर पर रामलला की अराधना कर सकते हैं। इससे आपको भगवान राम की असीम कृपा प्राप्त होगी क्योंकि आज की तिथि बेहद शुभ है। पिछले साल इसी तिथि पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। आइए ऐसे पुनीत अवसर पर घर पर ही भगवान राम की पूजा कर इस महान उत्सव का लाभ उठाएं।

श्री राम पूजा विधि (Ram Ji Ki Puja Vidhi In Hindi)

1-प्रातःकाल उठकर ब्रम्हमुहूर्त में श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें। अपने मंदिर में घी के दीपक जलाएं। भगवान को गंगाजल से स्नान कराकर नए वस्त्र व आभूषण पहनाएं। सुगन्धित धूप जलाएं। भगवान को भोग लगाएं।

2-इस दिन घर पर अखंड श्री रामचरितमानस का पाठ करें। परिवार के सदस्य क्रमशः मानस पाठ करते रहें।

3-हनुमान जी की उपासना का विशेष महत्व है। यदि पूरा श्री रामचरितमानस पढ़ना सम्भव न हो तो सुन्दरकाण्ड का पाठ अवश्य करें। हनुमानचालीसा का 100 पाठ बहुत ही पुण्यदायी है। बजरंगबाण व हनुमानबाहुक का पाठ भी कर सकते हैं।

4-घर पर ही श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय महामन्त्र का निरन्तर जप करें।

5--घर के सभी सदस्य मिलकर भगवान के नाम का संकीर्तन करें। भजन करें। भगवान राम के नाम का जप बहुत ही पुण्यदायी व कई जन्मों के पापों को दूर करता है। घर पर ही अवध जैसा माहौल बनाएं। सब प्रेम से रहें।सभी सदस्य मिलकर राम कथा सुनें। भगवान के कथा के विभिन्न प्रसंगों का आनंद लें। पूरे घर को फूल मालाओं से सुसज्जित करें। घर घर का वातावरण भक्तिमय हो।

6-घर पर ही राम जी की पूजा के साथ साथ शिव पूजा भी करें। भगवान राम शिव की व शिव जी राम जी की पूजा करते हैं। घर पर ही शंकर जी के सामने बैठकर राम नाम संकीर्तन करें।

इस प्रकार हम सब अपने घरों में शाम को दीपावली की तरह दीपकों से घर को सजाएं। अच्छे पकवान बनाएं। पूरे रात दीपक की लौ जलती रहे। अब तम मिटेगा क्योंकि भगवान राम का आशीर्वाद हम सबको प्राप्त होगा। राम ब्रम्हांडनायक हैं। राम भगवान विष्णु के अवतार हैं। घर पर रहते हुए हम मन से अयोध्या में रहें। मानसिक पूजा का बहुत महत्व है। मन ही मन अवध धाम हो लें। सरजू जैसी पावन तथा समस्त पापों को समाप्त करने वाली नदी के जल से स्नान करना व उसके जल से पूरे घर को सिंचित करें। मन से अवध के रहें। भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article