अध्यात्म

Pran Pratishtha Anniversary 2025: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर राम मंदिर में होने वाले कार्यक्रमों की सूची

Ram Mandir Pran Pratishtha Schedule 2025: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 11 जनवरी 2025 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ मनाई जाएगी। जानिए इस दौरान होने वाले कार्यक्रमों की सूची।

Image

Ram Mandir Pran Pratishtha Schedule 2025

Ram Mandir Pran Pratishtha Schedule 2025: 11 जनवरी 2025 का दिन राम भक्तों के लिए बेहद खास है क्योंकि इस दिन अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ मनाई जाएगी। इस मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भारत के कई बड़े संत मौजूद रहेंगे। प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ का समारोह 11 जनवरी से शुरू होकर 13 जनवरी तक चलेगा। इस समारोह का शुभरांभ रामलला के अभिषेक से होगा। दोपहर 12:20 बजे के करीब रामलला की महाआरती होगी। यहां आप जानेंगे प्रतिष्ठा द्वादशी पर होने वाले विशेष कार्यक्रमों की सूची।

11 जनवरी 2025 राम मंदिर कार्यक्रम सूची (11 January 2025 Ram Mandir)

1.⁠ ⁠यज्ञ मण्डप (मंदिर परिसर):

Pran Pratishtha Mahotsav 11 january 2025

Pran Pratishtha Mahotsav 11 january 2025

  • शुक्ल यजुर्वेद के मंत्रों से अग्निहोत्र (सुबह 8-11 बजे और दोपहर 2-5 बजे)
  • 6 लाख श्रीराम मंत्र जाप
  • राम रक्षा स्त्रोत, हनुमान चालीसा, आदि का पाठ

2.⁠ ⁠मंदिर भूतल पर कार्यक्रम:

  • राग सेवा (3-5 बजे)
  • बधाई गान (6-9 बजे)
3.⁠ ⁠यात्री सुविधा केंद्र के प्रथम तल पर:
  • संगीतमय मानस पाठ

4.⁠ ⁠अंगद टीला:

  • राम कथा (2-3:30 बजे)
  • मानस प्रवचन (3:30-5 बजे)
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम (5:30-7:30 बजे)
  • भगवान का प्रसाद वितरण (प्रातःकाल से)

नोट- अंगद टीला के आयोजन में सभी राम भक्त शामिल हो सकेंगे।

श्री राम राग सेवा का आयोजन

श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला सरकार की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में श्री राम राग सेवा का आयोजन भी किया जा रहा है। जिसकी जानकारी श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी है।

जानकारी अनुसार अयोध्या राम मंदिर में सुबह 10 से 12 बजे के बीच रामलला का श्रृंगार, महाभिषेक व महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि 11 जनवरी को रामलला के दर्शनार्थियों के लिए महाप्रसादम् की व्यवस्था भी की गई है।

जानिए मई में पूर्णिमा कब है 2026। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Laveena Sharma
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article