Sheetala (Shitala) Saptami Puja Time And Puja Vidhi: हर साल चैत्र कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को शीतला सप्तमी मनाई जाती है। जो इस बार 1 अप्रैल को मनाई जा रही है। इस दिन माता शीतला की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार माता शीतला की पूजा करने से मनुष्य की सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। साथ ही कई रोगों से मुक्ति मिलती है। यहां जानिए शीतला सप्तमी की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त।
Shitala Saptami Puja Muhurat 2024
शीतला सप्तमी पूजा मुहूर्त 2024 (Sheetala Saptami Puja Muhurat 2024)
शीतला सप्तमी पूजा मुहूर्त 1 अप्रैल 2024 की सुबह 06 बजकर 11 मिनट से शाम 06 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। वहीं इसके अगले दिन शीतला अष्टमी मनाई जाएगी जिसे बसोड़ा पूजा के नाम से भी जाना जाता है।
शीतला सप्तमी पूजा विधि (Sheetala Saptami Ki Puja Vidhi)
- शीतला माता को लाल रंग के फूल अर्पित करें और उसके बाद उनके समक्ष दीपक जलाएं।
- मां को श्रीफल और चने की दाल चढ़ाएं। बता दें शीतला माता को चढ़ायी जाने वाली चने की दाल को एक दिन पहले ही भिगोकर रख दिया जाता है।
- इस बात का विशेष ध्यान रखें कि माता को हमेशा ठंडा भोग ही लगाया जाता है। इसलिए प्रसाद एक रात पहले ही तैयार कर लिया जाता है।
- पूजा करने के बाद शीतला माता की कथा जरूर सुनें।
- संभव हो तो शीतला माता के मंदिर जरूर जाएं और वहां जाकर भी पूजा करें।
- मंदिर से आने के बाद घर के मुख्य द्वार पर हल्दी से पांच बार अपने हाथ का छाप जरूर लगाएं।
- मंदिर में शीतला माता को चढ़ाया गया जल थोड़ा घर लेकर जाए और पूरे घर में उस पानी का छींटा मारे।
शीतला सप्तमी व्रत का लाभ (Sheetala Saptami Vrat Ke Fayde)
कहते हैं शीतला सप्तमी का व्रत रखने से परिवार में सभी सदस्यों को चेचक, बुखार, फोड़े-फुंसी और आंखों से जुड़ी बीमारियों से मुक्ति मिल जाती है। विशेष रूप से माताएं इस व्रत को अपने बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखती हैं।
