9 या 10 मार्च- शीतला सप्तमी कब है 2026 में, यहां से नोट करें तिथि, पूजा मुहूर्त और खाना बनाने का शुभ समय

Sheetala Saptami 2026 Date: होली के बाद चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को शीतला अष्टमी का व्रत किया जाता है। इस साल शीतला सप्तमी कब है, इसकी तिथि आप यहां से जान सकते हैं। साथ ही इस दिन कितने बजे खाना बनाना है, ये भी बताया गया है।

Sheetala Saptami 2026 Date: हर साल चैत्र कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को शीतला सप्तमी का त्योहार मनाया जाता है। ये व्रत माता शीतला माता को समर्पित होता है। लोग सुबह स्नान करके माता शीतला की पूजा, कथा और प्रसाद अर्पित करते हैं। हिंदू धर्म में शीतला सप्तमी का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है इस दिन व्रत रखने से परिवार के सभी सदस्यों को गर्मी के मौसम के दौरान होने वाली बीमारियों जैसे चेचक, बुखार, फोड़े-फुंसी आदि से मुक्ति मिल जाती है। महिलाएं शीतला माता का व्रत बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखती हैं। इतना ही नहीं इस व्रत को रखने से अखंड सौभाग्य का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन भी माता शीतला की पूजा की जाती है और कई जगहों पर सप्तमी की रात को ही भोजन बनाकर रख लिया जाता है, जिसे अगले दिन अष्टमी (बसोड़ा) पर प्रसाद के रूप में खाया जाता है। यहां से आप शीतला सप्तमी की तिथि, पूजा मुहूर्त, खाना बनाने का समय आदि जान सकते हैं।

शीतला सप्तमी 2026 डेट, पूजा मुहूर्त और खाना बनाने का समय (pc: pinterest)

साल 2026 में शीतला सप्तमी कब है?

इस साल यानी साल 2026 में 10 मार्च, मंगलवार के दिन शीतला सप्तमी मनाई जाएगी।

End of Feed