भारत के इन प्रसिद्ध मंदिरों में स्वयं विराजती हैं मां शीतला, दर्शन मात्र से पूरी होती है मनोकामना

Sheetala Mata Temples In India : हिंदू धर्म में शीतला माता को रोगों से रक्षा करने वाली देवी माना जाता है। खासकर चेचक, खसरा और त्वचा से जुड़ी बीमारियों से बचाव के लिए उनकी पूजा की जाती है। देश के कई राज्यों में शीतला माता के प्राचीन मंदिर हैं, जहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। साल 2026 में शीतला अष्टमी 11 मार्च को पड़ रही है। यह समय माता के पूजन के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

Sheetala Mata Temples In India : हिंदू पंचांग के अनुसार शीतला अष्टमी चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को आती है और इसे कई जगहों पर बसौड़ा भी कहा जाता है। इस दिन शीतला माता की पूजा करके परिवार के स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन माता को बासी भोजन का भोग लगाया जाता है और श्रद्धा से पूजा करने पर रोग-शोक से रक्षा होती है। पंचांग के अनुसार साल 2026 में शीतला अष्टमी 11 मार्च, बुधवार को मनाई जाएगी। इस दौरान शीतला माता के मंदिरों में विशेष रूप से पूजा अर्चना की जाती है। आइए जानते हैं कि भारत में शीतला माता के मंदिर कहां-कहां स्थित हैं।

शीतला मंदिर

शीतला मंदिर

गुरुग्राम (हरियाणा) का शीतला माता मंदिर

हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित शीतला माता मंदिर देश के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक माना जाता है। इसे कई लोग गुड़गांव वाली माता के नाम से भी जानते हैं। मान्यता है कि यहां दर्शन करने से रोग-कष्ट दूर होते हैं। शीतला अष्टमी और नवरात्र के समय यहां लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।

End of Feed