Sheetala Ashtami 2025 Date: शीतला अष्टमी कब है 2025 में, नोट कर लें बसौड़ा पर्व की सही तारीख और मुहूर्त

Sheetala Ashtami 2025 Date (शीतला अष्टमी कब है 2025): शीतला अष्टमी का त्योहार चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इसे बसौड़ा जयंती के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मां शीतला को बासी भोजन का भोग लगाया जाता है। जानिए इस बार शीतला अष्टमी का पर्व कब है।

Sheetala Ashtami 2025 Date (शीतला अष्टमी कब है 2025): शीतला अष्टमी के त्योहार को बसौड़ा जयंती भी कहा जाता है। बसौड़ा का मतलब बोता है बासी भोजन। दरअसल इस पर्व का ये नाम इसलिए रखा गया है क्योंकि इस दिन माता शीतला को बासी भोजन का भोग लगाया जाता है। शीतला अष्टमी के दिन विवाहित महिलाएं अपने घर की सुख समृद्धि और संतान की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। कहते हैं इस दिन का व्रत करने से बच्चों को चेचक, खसरा और आंखों की बीमारियां आदि से जुड़े रोग नहीं होते हैं। जानिए इस साल शीतला अष्टमी कब है।

शीतला अष्टमी कब है 2025 में (Sheetala Ashtami Kab Hai 2025 Mein)

शीतला अष्टमी का त्योहार इस साल 22 मार्च 2025 को मनाया जाएगा। अष्टमी तिथि 21 मार्च की सुबह 4 बजकर 30 मिनट से शुरू होकर 22 मार्च की सुबह 5 बजकर 23 मिनट तक रहेगी।

End of Feed