नवरात्रि पर कैसे सजाएं घर का मुख्य द्वार, जानिए तोरण, स्वास्तिक से लेकर दीपक जलाने की पूरी विधि

Shardiya Navratri 2026 Main Door Decoration: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। मान्यता है नवरात्रि में माता दुर्गा भक्तों के घर आती हैं, इस कारण घर के मुख्य द्वार को भी सजाया जाता है।

Shardiya Navratri 2026 Main Door Decoration: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026, रविवार से हो रही है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि शुरू होने से पहले घर की साफ-सफाई और सजावट का विशेष ध्यान रखा जाता है। खासतौर पर घर के मुख्य दरवाजे को साफ करके उस पर फूलों का तोरण, स्वस्तिक और दीपक लगाए जाते हैं। माना जाता है कि नवरात्रि के नौ दिनों में माता दुर्गा अपने सभी भक्तों के घर जाती हैं। इसी कारण नवरात्रि में मुख्य द्वार को सजाया जाता है।

Shardiya Navratri 2026 Main Door Decoration  शारदीय नवरात्रि में घर के द्वार को कैसे सजाएं

शारदीय नवरात्रि में घर के द्वार को कैसे सजाएं (Image AI Generated and Newsroom Verified)

इसके साथ ही हिंदू धर्म में घर के मुख्य द्वार को शुभ अवसरों पर स्वागत और मंगलकामना का प्रतीक माना जाता है। यह भी एक वजह है कि पूजा-पाठ, त्योहार और दूसरे धार्मिक आयोजनों पर मुख्य दरवाजे को सजाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दरवाजे पर आम के पत्तों का तोरण लगाने, स्वस्तिक बनाने और दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि और शुभता आती है। इन परंपराओं का तरीका अलग-अलग क्षेत्रों और परिवारों में भिन्न हो सकता है। अगर आप भी इस नवरात्रि अपने घर के मुख्य दरवाजे को पारंपरिक तरीके से सजाना चाहते हैं, तो जानिए वहां क्या रखना शुभ माना जाता है और फूल, तोरण, स्वस्तिक व दीपक का क्या महत्व है।

End of Feed