अध्यात्म

Shardiya Navratri 2024 Jau Vidhi: नवरात्रि में क्यों उगाए जाते हैं जौ, जानिए इसके उगाने की विधि और महत्व

Shardiya Navratri 2024 Jau Vidhi: नवरात्रि के समय में बहुत से लोग कलश स्थापना करते हैं, इसके साथ ही जौ भी उगाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं नवरात्रि के दौरान जौ क्यों बोए जाते हैं और इसका महत्व।

Image

Shardiya Navratri 2024 Jau Vidhi

Shardiya Navratri 2024 Jau Vidhi: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत इस साल 3 अक्टूबर 2024 से हो गई है। ये पर्व 12 अक्तूबर 2024 तक चलेगा। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है। इसके साथ ही जौ भी बोया जाता है। नवरात्रि के बाद जौ बोने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। नवरात्रि के समय में जौ बोने को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। इस समय में जौ नवरात्रि के समय में बोया जाता है और दशमी के दिन काटा जाता है। ऐसा माना जाता है कि जवार बौने से घर में सुख, समृद्धि आती है और साधक की सारी इच्छा पूरी होती है। आइए जानें नवरात्रि में जौ क्यों बोए जाते हैं और इसकी विधि के बारे में।

नवरात्रि में जौ क्यों बोए जाते हैं

नवरात्रि में जौ बोने की परंपरा बहुत पुरानी है। इस दौरान जिस स्थान पर कलश स्थापना की जाती है, उसी के पास जौ भी बोया जाता है। जौ को पूजा के स्थान पर मिट्टी के बर्तन में मिट्टी डालकर बौया जाता है। इसके बोने से घर में सुख ,समृद्धि आती है। यदि जौ हरे भरे उग जाएं तो ये शुभ संकेत माना जाता है। नवरात्रि के समय में जौ इसलिए बौए जाते हैं क्योंकि शास्त्रों के अनुसार संसार की पहली फसल जौ को ही मनाया गया है। इस कारण पूजा में इसका खास महत्व माना जाता है।

नवरात्रि में जौ बोने की विधि

  • नवरात्रि के पहले दिन साफ शुद्ध मिट्टी का बर्तन लें।
  • उसके बाद मिट्टी के बर्तन पर स्वास्तिक बनाएं और उसमे मिट्टी और गोबर भरें।
  • फिर उस खाद को गीला करके कुछ देर छोड़ दें।
  • उसके बाद जौ को उस मिट्टी के बर्तन में बौ दें।
  • जौ में हर रोज जल जरूर अर्पित करें।
  • पंचावे दिन में जवारे उग आएंगे।

नवरात्रि में उगे हुए जवारे के संकेत

ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि के तीसरे या पांचवें दिन में जवारे उग आते हैं तो ये अच्छा संकेत होता है। इसका अर्थ होता है कि आपके परिवार में सुख, समृद्धि आने वाली है। यदि जौ सफेद या हरे रंग का उगता है तो ये भविष्य के लाभ की तरफ संकेत करता है। अगर आपने जो जौ उगाएं हैं वो नौ दिनों तक नहीं उगते हैं तो इसका मतलब है कि आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article