अध्यात्म

Durga Saptashati Path Vidhi And Benefits: नवरात्रि में इस तरह से करें दुर्गा सप्तशती का पाठ, यहां देखें विधि और लाभ

Durga Saptashati Path Vidhi And Benefits: दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। जो इस संपूर्ण पाठ का विधिवत पालन करता है उसकी सारी मनोकामना पूरी होती है। यहां देखें दुर्गा सप्तशती पाठ के फायदे।

Image

Durga Saptashati Path

Durga Saptashati Path Vidhi And Benefits: देवी पुराण में दुर्गा सप्तशती के पाठ को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की विधिपूर्वक पूजा करने से साधक पर मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है। शारदीय नवरात्रि में कलश स्थापना की जाती है और देवी की पूजा की जाती है। इस समय में दुर्गा सप्तशती का पाठ करना शुभ फलदायी माना जाता है। शास्त्रों में दुर्गा सप्तशती के पाठ की विधि और लाभ के बारे में विस्तार से बताया गया है। दुर्गा सप्तशती में मां दुर्गा के नौ रूपों का विस्तार से वर्णन किया गया है और मां की महिमा का गुणगान किया गया है। आइए यहां जानें दुर्गा सप्तशती पाठ के नियम और फायदे के बारे में।

Durga Saptashati Path Vidhi (दुर्गा सप्तशती पाठ विधि)

  • दुर्गा सप्तशती का पाठ हमेशा स्नान के बाद साफ वस्त्र धारण करके ही करें।
  • पाठ शुरू करने से पहले मां दुर्गा के सामने पूर्व मुंह करके बैठें और चार बार आचमन करें।
  • उसके बाद घी का दीपक जलाएं और दुर्गा सप्तशती पुस्तक चौकी पर रखें।
  • दुर्गा सप्तशती का पाठ अधूरा ना छोडें। आप हर रोज एक अध्याय पढ़ सकते हैं।
  • दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू और समाप्त करने से पहले 'ओं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डाये विच्चे' मंत्र का जाप करें।
  • इस पाठ को शांत मन से और शुद्ध उच्चारण के साथ ही पाठ करें।

Durga Saptashati Benefit (दुर्गा सप्तशती पाठ लाभ)

  • दुर्गा सप्तशती का पाठ नियमित रूप से करने से चिंताओं से मुक्ति मिलती है।
  • इस पाठ के हर अध्याय का पाठ करने से अलग- अलग फल की प्राप्ति होती है।
  • दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से मां देवी की कृपा प्राप्त होती है।
  • दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से धर्म, अर्थ, काम, और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
  • नवरात्रि में इसका पाठ करने से मान-सम्मान एवं सुख संपत्त‌ि का लाभ म‌िलता है।

दुर्गा सप्तशती महत्व (Durga Saptashati Importance)

नवरात्रि के समय में दुर्गा सप्तशती का पाठ करना बहुत ही लाभकारी होता है। इस पाठ का शास्त्रों में बहुत ही खास महत्व है। दुर्गा सप्तशती में मां महिमा का गुणगान हैं। इस पाठ में 13 अध्याय शमिल हैं। इस पाठ को शुरू करने से पहले कवच, अर्गला और कीलक जरूर पढ़ना चाहिए। दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से देवी की असीम कृपा प्राप्त होती है और उनकी दया के साधक के सारे कष्ट दूर होते हैं।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article