Shardiya Navratri 2025 kalash Sthapana Puja Time: आज कलश स्थापना के लिए शुभ हैं ये तीन मुहूर्त, जानें घटस्थापना का सही समय

Shardiya Navratri 2025 kalash Sthapana Puja Time (शारदीय नवरात्रि कलश स्थापना) Navrati Ghatasthapana, Samgri List, Mantra and Vidhi: नवरात्रि की शुरुआत कलश स्थापना यानी घटस्थापना से ही होती है। आज नवरात्रि का पहला दिन है और इस दिन कलश स्थापना भी की जाती है। कलश स्थापना शुभ मुहूर्त में ही होता है। यहां से आप सही मुहूर्त जानें।

Shardiya Navratri 2025 kalash Sthapana Puja Time: शारदीयनवरात्रि पर शुभ मुहूर्त में मिट्टी में जौ बोकर, तांबे या मिट्टी के कलश में पवित्र जल, आम पत्ते और नारियल स्थापित कर देवी दुर्गा का आवाहन किया जाता है। इसे ही कलश स्थापना कहते हैं। यह कलश देवी शक्ति का प्रतीक माना जाता है और नवरात्रि की पूजा इसी से प्रारंभ होती है। कल से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है और कल ही कलश स्थापना भी की जाएगी तो आप यहां से जानें कि कल कितने बजे से कितने बजे तक घटस्थापना का मुहूर्त शुभ है। साथ ही यहां कलश स्थापना कैसे करना है, ये भी बताया गया है।

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 2025 (pic credit: canva)

कलश स्थापना कितने बजे होगा?

  • घटस्थापना पहला मुहूर्त - 06:09 AM से 08:06 AM (22 सितंबर 2025)
  • घटस्थापना पहला मुहूर्त - 09:11 AM से 10:43 AM (22 सितंबर 2025)
  • घटस्थापना अभिजित मुहूर्त- 11:49 AM से 12:38 PM (22 सितंबर 2025)
  • प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ- 01:23 AM (22 सितंबर 2025)
  • प्रतिपदा तिथि समाप्त- 02:55 AM (23 सितंबर 2025)
  • कन्या लग्न प्रारम्भ- 06:09 AM (22 सितंबर 2025)
  • कन्या लग्न समाप्त- 08:06 AM (22 सितंबर 2025)

End of Feed